फेडरर के नाम पर 55 हजार चांदी के सिक्के जारी, इस वजह से मिला सम्मान
फेडरर के नाम पर 55 हजार चांदी के सिक्के जारी, इस वजह से मिला सम्मान
Share:

किसी वक्त दुनिया में लम्बे समय तक टेनिस के नंबर 1 रैंकिंग पर काबिज रहे रॉजर फेडरर को सर्कार ने विशेष सामान दिया हैं बता दे की दिग्गज रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड में पहले ऐसे जीवित व्यक्ति होंगे, जिनके सम्मान में चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। स्विट्जरलैंड की संघीय टकसाल स्विसमिंट ने फेडरर के सम्मान में उनकी छवि के साथ एक 20 फ्रैंक का चांदी का सिक्का बनाया है। इतिहास में यह पहली बार है, जब स्विसमिंट ने किसी जीवित व्यक्ति के सम्मान में चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया है। जो जल्द ही लोगो के बीच में उपलब्ध हो जायेगा |

अपने बयान में स्विसमिंट ने कहा, 'फेडरल मिंट स्विसमिंट रोजर फेडरर को समर्पित करता है। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब एक जीवित व्यक्ति के नाम पर सिक्का जारी करके उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।' 

उनकी उपलब्धियों के लिए सरकार ने फेडरर के बैकहैंड करते हुए फोटो वाले 55 हजार सिक्के बनाए गए हैं। स्विसमिंट 50 फ्रेंक वाले सिक्के मई में जारी करेगा। 20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता फेडरर ने इसके लिए स्विट्जरलैंड की सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'इस शानदार सम्मान के लिए स्विट्जरलैंड और स्विसमिंट का शुक्रिया।' 38 वर्षीय फेडरर स्विट्जरलैंड के सबसे सफल व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 20 ग्रैंड स्लेम और 28 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं। वह रेकॉर्ड 310 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रह चुके हैं। फेडरर अब विश्व रैंकिंग में नंबर 3 स्थान के इस साल का समापन करेंगे।

सानिया मिर्ज़ा की बहन ने की अजहरुद्दीन के बेटे से शादी, पहले पति से हो चुका है तलाक

दक्षिण एशियाई खेल: इस खिलाड़ी ने कहा- मैंने कभी के बारे में नहीं सोचा...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप: भारत का यह खिलाड़ी बना चैंपियन, तीसरे स्थान पर रहा अमेरिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -