दर्दनाक एक्सीडेंट में हुई मशहूर एक्ट्रेस की मौत, सदमे में डूबे फैंस बोले- 'रोना आ रहा है'
दर्दनाक एक्सीडेंट में हुई मशहूर एक्ट्रेस की मौत, सदमे में डूबे फैंस बोले- 'रोना आ रहा है'
Share:

पॉपुलर तेलुगु एक्ट्रेस गायत्री (Gayatri) यानी कि डॉली डी क्रूज (Dolly D Cruz) का निधन हो गया है। आप सभी ने उन्हें वेब सीरीज मैडम सर मैडम अन्ते (Madam Sir Madam Ante) में देखा होगा। इसी वेब सीरीज से पॉपुलर एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ गाड़ी से घर आ रही थीं और उनका हैदराबाद के गच्चीबोली एरिया में निधन हो गया। आपको बता दें कि गायत्री की उम्र सिर्फ 26 साल थी। इस समय गायत्री के निधन से पूरी साइथ इंडस्ट्री सदमे में हैं।

वहीं उनके फैंस भी काफी दुखी हैं और दुःख जताते हुए ट्वीट और पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'बहुत दुःख हुआ।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'क्यों इतनी जल्दी चली गई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मुझे बहुत रोना आ रहा है।' इस तरह तमाम यूजर्स ने दुःख जताया है। आपको बता दें कि गायत्री बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। कहा जा रहा है गायत्री शुक्रवार रात को अपने घर से होली सेलिब्रेट करके वापस लौट रही थीं।

वहीं इस दौरान उनका दोस्त गाड़ी चला रहा था, लेकिन तभी उनका गाड़ी से कंट्रोल हट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दें कि गायत्री के साथ उनके दोस्त का भी निधन हो गया है। जी दरअसल गायत्री को ऑन द स्पॉट मृत घोषित कर दिया था वहीं उनके दोस्त राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टर भी उन्हें बचा नहीं पाए। कहा जा रहा है कि इस दौरान एक और महिला का निधन हुआ है।

सड़क दुर्घटना में हुई मशहूर एक्ट्रेस की हुई मौत, 26 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

रूठी प्रेमिका को मनाने उसके घर के सामने पहुंचा प्रेमी, उठाई बंदूक और....

रातोंरात Monk को मिले करोड़ों रुपये, शुरू कर दिया लोगों को बांटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -