'टाटा के उस अधिकारी का नाम बताओ', ठाकरे ने दी फडणवीस को चुनौती
'टाटा के उस अधिकारी का नाम बताओ', ठाकरे ने दी फडणवीस को चुनौती
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से टाटा के उस अफसर का नाम बताने को बोला है जिसने बोला था कि प्रदेश में स्थितियां एयरबस परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं हैं। आदित्य ने दावा किया कि केंद्र के इशारे पर परियोजना गुजरात में शिफ्ट की गई। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण हजारों करोड़ की परियोजनाओं से हाथ धोना पड़ा। 

आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को टाटा कंपनी के उस अफसर का नाम लेने की चुनौती देता हूं जिसने बोला था कि महाराष्ट्र में एयरबस परियोजना स्थापित करने के लिए स्थिति उचित नहीं थी। क्योंकि हम जो जानते हैं वह यह है कि केंद्र सरकार द्वारा टाटा से विशेष तौर पर बताया गया कि उन्हें गुजरात में परियोजना स्थापित करनी है।" उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को इस मुद्दे पर उनके साथ आमने-सामने बहस करने की चुनौती भी दी। आदित्य ने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पर भी हमला किया तथा कहा कि शिंदे को महाराष्ट्र में निवेश के मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी।

आदित्य ठाकरे ने कहा, "हर पैसा महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रदेश में आने वाले प्रत्येक निवेश का स्वागत किया जाना चाहिए। मगर फिर हमने वेदांत-फॉक्सकॉन, चिकित्सा उपकरण पार्क, बल्क ड्रग पार्क, एयरबस परियोजना और बहुत कुछ खो दिया। हम जो लाए हैं वह 2000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जबकि हमें 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना के जाने का नुकसान हुआ है।" उन्होंने फडणवीस के आरोपों पर भी टिप्पणी की कि फॉक्सकॉन के महाराष्ट्र नहीं आने का ऐलान तत्कालीन उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बीते वर्ष सितंबर में किया था। ठाकरे ने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि डिप्टी सीएम झूठ बोल रहे हैं, या वह महाराष्ट्र के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर यह तय है कि उनके लोगों द्वारा उन्हें ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही है।" उन्होंने कहा, "यदि उन्हें ठीक से जानकारी दी गई होती, तो वह विवरण पढ़ लेते तथा जानते थे कि फॉक्सकॉन और वेदांत फॉक्सकॉन सौदों के बीच अंतर था।" आदित्य के अनुसार, “फॉक्सकॉन ने 2018 में महाराष्ट्र शिखर सम्मेलन में राज्य में आने का वादा किया था। तत्पश्चात, उन्होंने तमिलनाडु में जगह तलाशी और शायद उसके बाद वे यूएसए चले गए तथा उत्पादन आरम्भ कर दिया। चूंकि वे 5 वर्षों से महाराष्ट्र नहीं आए थे, इसलिए उनके लिए आरक्षित जगह समाप्त हो गई। इसी को लेकर सुभाष देसाई ने सदन में कहा था कि फॉक्सकॉन महाराष्ट्र नहीं आने वाली है।

कांग्रेस जीतेगी गुजरात चुनाव, AAP केवल हवा में: राहुल गांधी

'चिराग पासवान पहले से ही NDA का हिस्सा..', LJP-BJP के रिश्ते पर बोले सीएम नितीश

क्या TRS के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस ? राहुल गांधी ने दिया दो टूक जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -