'चिराग पासवान पहले से ही NDA का हिस्सा..', LJP-BJP के रिश्ते पर बोले सीएम नितीश
'चिराग पासवान पहले से ही NDA का हिस्सा..', LJP-BJP के रिश्ते पर बोले सीएम नितीश
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पहले से ही NDA का हिस्सा रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चिराग के साथ मिलकर ही उनकी (नितीश की) पार्टी JDU को धोखा दिया था। अब ये साबित हो चुका है। सीएम नीतीश का ये बयान चिराग पासवान के मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के फैसले के बाद आया है।

सीएम नीतीश कुमार ने आज सोमवार (31 अक्टूबर) को कहा कि चिराग पासवान ने पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हीं सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जहां से JDU लड़ रही थी। इससे स्पष्ट हो गया था की भाजपा के साथ उनका अंदरुनी संबंध है। अब ये बात और साफ हो गई है। हमने भाजपा को छोड़कर सही निर्णय लिया है। नितीश कुमार ने आगे कहा कि भाजपा वाले बहुत हताश हैं, इसलिए रोज़ाना अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। गोपालगंज और मोकामा दोनों विधानसभा सीटों पर RJD प्रत्याशियों की जीत होने जा रही है, बाकी जनता मालिक है। 

इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को इस मामले को संजीदगी से देखना चाहिए। इस प्रकार की घटना दुखद है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

क्या TRS के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस ? राहुल गांधी ने दिया दो टूक जवाब

'युवा शहीद होने को तैयार, लेकिन सरकार उन्हें पेंशन नहीं देगी..', अग्निवीर को लेकर भाजपा पर भड़कीं प्रियंका

'हमें बांटने वाली ताकतों को जवाब देना होगा..', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -