करण कुंद्रा से पहले इस एक्टर संग रिलेशनशिप में थीं तेजस्वी प्रकाश!

टीवी की जानी मानी मशहूर अदाकारा तेजस्वी प्रकाश अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर ख़बरों में रहती हैं। इन दिनों वो अभिनेता करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में हैं। दोनों साथ में बहुत खुश हैं तथा इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी। करण कुंद्रा से पहले तेजस्वी का नाम अभिनेता शिविन नांरग के साथ जुड़ा था। शिविन एवं तेजस्वी ने खतरों के खिलाड़ी 10 में हिस्सा लिया था। इसके पश्चात् से दोनों के लिंकअप की खबरें आने लगी थीं। 

दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो भी किया था। हालांकि, दोनों ने ही अफेयर की खबरों को झूठा बताया। वही अब अभिनेता शिविन ने तेजस्वी संग रिलेशन की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। अपने एक इंटरव्यू में शिविन ने तेजस्वी संग रिलेशन की खबरों को नकारा। शिविन ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी को कभी डेट नहीं किया। तेजस्वी संग मेरे हमेशा अच्छे टर्म रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिविन ने बताया कि वो और तेजस्वी लिंकअप की खबरों पर हंसते थे। 

तेजस्वी के करियर की बात करें तो उन्होंने शो स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर से नेम-फेम मिला था। इसके अतिरिक्त उनका शो पहरेदार पिया की भी बहुत ख़बरों में रहा था। तेजस्वी ने रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 15 एवं नागिन 6 जैसे शोज किए हैं। उन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया है। वो मन कस्तूरी रे में दिखाई दी थीं। इसके अतिरिक्त वो स्कूल कॉलेज आणि लाइफ में भी नजर आई।

दानिश अली को झप्पी, उदयनिधि पर चुप्पी ! क्या राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' में हिन्दुओं के लिए कोई जगह नहीं ?

बिग बॉस को लेकर एलविश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर हैरान रह गईं शहनाज गिल

दीपिका कक्कड़ ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, फैंस लूटा रहे प्यार

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -