9 साल के लड़के संग शादी को लेकर विवादों में घिरी थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, मचा था बवाल
9 साल के लड़के संग शादी को लेकर विवादों में घिरी थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, मचा था बवाल
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की है। तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज यानी 10 जून को तेजस्वी प्रकाश अपना जन्मदिन मना रही हैं। 

हालांकि, तेजस्वी प्रकाश ने इंडस्ट्री में अपने दम पर ही जगह बनाई है। नाम कमाया है। उनका कोई गॉड फादर नहीं रहा। वही इससे पहले तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' में बहुत लोकप्रिय हुईं। इस सीजन की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश के हिस्से कॉन्ट्रोवर्सी भी आई। तेजस्वी अपने शो 'पहरेदार पिया की' को लेकर बहुत समय ख़बरों में रहीं। इस शो को तमाम विवादों के पश्चात् बंद तक करना पड़ गया था। 'पहरेदार पिया की' का पहला ऐपिसोड सोनी टीवी पर 17 जुलाई 2017 को टेलिकास्ट हुआ था तथा 1 महीने बाद ही 28 अगस्त 2017 को इसे बंद कर दिया गया था। 

दरअसल, शो में 9 वर्षीय लड़के से 18 वर्षीय लड़की की शादी दिखाई गई थी। इस कंटेंट की दर्शकों के साथ सेलेब्रिटीज ने भी आलोचना की थी। इस शो के खिलाफ पिटीशन फाइल कर इसका विरोध किया गया था। कई लोग इस शो के कॉन्सेप्ट से बहुत नाराज थे। कहा गया कि सीरियल बाल विवाह को बढ़ावा दे रहा है। पहले इस शो के कंटेंट को देखते हुए टाइम स्लॉट में परिवर्तन किया गया, किन्तु 10।30 के स्लॉट में दर्शक नहीं मिले, जिसकी वजह से निर्माताओं ने शो को बंद करना ही बेहतर समझा। इस वक़्त तेजस्वी प्रकाश अभिनेता करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। 

सुंबुल तौकीर खान के पिता को मिला जीवनसाथी, दूसरी बार करेंगे निकाह

कैमरा देखते ही कपिल शर्मा ने छुपा लिया सिगरेट का डिब्बा, फैंस कर रहे तारीफ

माँ बनने वाली है 'भाबीजी घर पर है' की ये अदाकारा, बोल्ड फोटोशूट पर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -