नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने दे डाला ये बड़ा बयान
नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने दे डाला ये बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे बिहार की सियासत गरमा गई है। तेजस्वी ने कहा कि नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से पहले मुझसे मिले थे, उन्होंने मुझसे राष्ट्रीय जनता दल में सम्मिलित होने की इच्छा जताई थी। 

हाल ही में तेजस्वी यादव ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लेकर भी एक बयान दिया था। उन्होंने मुर्मू को 'मूर्ति' करार दिया था। इस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने नित्यानंद राय के बारे में भी जिक्र किया। तेजस्वी ने कहा कि जब नित्यानंद राय स्वयं राष्ट्रीय जनता दल में सम्मिलित होने का अनुरोध लेकर मेरे पास आए थे। नित्यानंद राय ने मुझसे बोला था कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी में अच्छा नहीं लग रहा है, तो वे अब क्या कहेंगे। 

तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। भले ही नित्यानंद राय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने न आई हो। किन्तु भाजपा ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि तेजस्वी यादव जो दावा कर रहे हैं, इसमें कोई दम नहीं है, ये पूरी तरह से झूठा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं को नित्यानंद के सामने बौना समझ रहे हैं। ये उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है। इससे पहले भाजपा ने तेजस्वी को द्रौपदी मुर्मू वाले बयान पर भी घेरा था। तब बीजेपी ने कहा था कि उन्हें द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही बोला था कि तेजस्वी का ये बयान आदिवासी विरोधी है।

सरकार के बाद पार्टी पर संकट के बीच शायराना हुए संजय राउत, जानिए क्या बोले?

NEET परीक्षा: चेकिंग के नाम पर पार हुईं हदें, उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स

'गयी सारी तनख्वाह', GST बढ़ने पर भड़के अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -