तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अदाकारा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपनी नई कार के कारण निरंतर चर्चाओं में बनी हुई हैं। तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में अपने सपनों की कार खरीद ली है जिसका दाम जान आपके होश उड़ जाएंगे। तेजस्वी प्रकाश की कार की पूजा करने से लेकर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundra) के साथ तक के वीडियो तथा फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

वही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि तेजस्वी बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग कार के शोरूम पहुंचीं। यहां पर तेजस्वी प्रकाश ने विधि विधान से कार को घर ले जाने से पहले पूजा अर्चना की। यहां तक कि स्वयं ही नारियल फोड़ने का प्रयास किया। हालांकि तेजस्वी प्रकाश को नारियल फोड़ने में थोड़ी समस्या अवश्य हुई किन्तु उनकी सहायता करण कुंद्रा करते दिखाई दिए। विशेष बात है कि तेजस्वी प्रकाश ने शोरूम में पंडित को बुलवाया हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

तेजस्वी प्रकाश ने सफेद रंग की चमचमाती ऑडी क्यू 7 कार खरीदी है जिसका दाम 90 लाख रुपये है। कार खरीदने से लेकर नारियल फोड़ने तक के हर एक पल को तेजस्वी प्रकाश ने कैमरे में कैद किया। इस के चलते टेलीविज़न अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश बहुत खुश दिखाई दी। वहीं अभिनेता करण कुंद्रा भी तेजस्वी के साथ इन पलों को एन्जॉय करते नजर आए। इस लग्जरी कार को खरीदने के लिए तेजस्वी प्रकाश बहुत स्टाइलिश लुक में शोरूम पहुंचीं। तेजस्वी प्रकाश काले रंग के कोट के साथ उसी रंग के शॉर्ट्स पहने हुए थे। इसके साथ ही बाल खुले किए हुए थे तथा सटल मेकअप में दिखाई दी। जबकि करण कुंद्रा ब्लू और ब्राउन कॉम्बिनेशन की शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

कंगना रनौत ने की अमिताभ बच्चन से अपनी बराबरी, पोस्ट शेयर कर कह डाली ये बड़ी बात

हुनरबाज से बाहर हुईं भारती सिंह! अब ये एक्ट्रेस करेगी शो होस्ट

लीक हुआ इस मशहूर एक्ट्रेस का फोन नंबर, पोस्ट शेयर कर बोली- 'मेरा इमोशनल रेप हुआ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -