'हिन्दुओं की दूकान से ही खरीदें दिवाली का सामान..', अपील करने पर हिंदू मुन्नानी कार्यकर्ता गिरफ्तार
'हिन्दुओं की दूकान से ही खरीदें दिवाली का सामान..', अपील करने पर हिंदू मुन्नानी कार्यकर्ता गिरफ्तार
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के करूर में हिंदू मुन्नानी के एक कार्यकर्ता को अरेस्ट कर लिया गया है। उस पर धार्मिक विभाजन का प्रयास करने का आरोप है। इस कार्यकर्ता का नाम शक्ति (32) बताया जा रहा है। आरोपी शक्ति वेंगमेदु ज्योतिदार स्ट्रीट का निवासी है। हिंदू मुन्नानी के करूर जिला समन्वयक शक्ति को दिवाली के लिए पर्चे बांटते हुए देखा गया। इस दौरान उसने लोगों से हिंदू समुदाय द्वारा संचालित दुकानों से ही सामान खरीदने का अनुरोध किया था।

इसके साथ ही शक्ति ने ग्राहकों से दुकान से सामान खरीदने से पहले दुकानों में हिंदू देवताओं की तस्वीरें देखने का भी अनुरोध किया है। आरोपी शक्ति के खिलाफ IPC की धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) के तहत केस दर्ज किया गया है। एक शिकायत के आधार पर करूर जिले के वेंगामेदु पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक उदयकुमार ने इस सम्बन्ध में केस दर्ज किया था। फिलहाल शक्ति को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

तमिलनाडु पुलिस का कहना है कि, इस प्रकार की हरकतों से देश में सांप्रदायिक विद्वेष और धार्मिक असहिष्णुता को हवा मिलेगी। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। हिंदुस्तान बाकी अन्य देशों से इसलिए अलग और खास है क्योंकि यहां सभी धर्मों, जातियों और वर्णों के लोग तमाम असमानताओं के बाद भी मिलजुल कर रहते हैं। धर्म के ठेकेदारों को इस पर अधिक सोचने की आवश्यकता है, क्योंकि हम 21वीं सदी के लोग हैं और आजादी का अमृत महोत्सव मान रहे हैं।

'सपा-कांग्रेस ने मुस्लिमों को गुमराह किया..', पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन में बोली भाजपा

'उनको लगता ही PM बनकर स्वर्ग पहुँच जाएंगे..', नितीश कुमार पर सुधाकर का तंज

शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को फिर लगा गिरफ्तारी का डर, ट्वीट कर कही ये बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -