'उनको लगता ही PM बनकर स्वर्ग पहुँच जाएंगे..', नितीश कुमार पर सुधाकर का तंज
'उनको लगता ही PM बनकर स्वर्ग पहुँच जाएंगे..', नितीश कुमार पर सुधाकर का तंज
Share:

पटना: मंत्री पद पर रहते समय अपनी ही सरकार पर हमलावर रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक सुधाकर सिंह मंत्री पद गंवाने के बाद भी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वह लगातार महागठबंधन सरकार, विशेषकर नीतीश कुमार को निशाना बना रहे हैं। मंत्री पद गंवाने के बाद सुधाकर सिंह अपने क्षेत्र में लगातार एक्टिव हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, उनकी बातें सुन रहे हैं और मौका मिलने पर नीतीश कुमार पर तंज भी कस रहे हैं। 

इसी बीच रामगढ विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सुधाकर सिंह ने कहा है कि कुछ लोग स्वर्ग जाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री बनकर स्वर्ग जाया जा सकता है। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि, आज तक किसी को नहीं पता कि स्वर्ग का रास्ता कैसे तय किया जाता है, मगर कुछ लोग मानते हैं कि पीएम बन गए तो स्वर्ग चले जाएंगे। सुधाकर सिंह ने कार्यक्रम में जब यह बात कही, तो वहां जमकर तालियां बजने लगी।

इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा कि, बिहार सरकार में मंत्रियों की हैसियत चपरासी से भी अधिक नहीं है। बिहार में तो चपरासी भी मंत्री से अधिक ताकतवर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुधाकर सिंह ने कहा कि,  मंत्री को विभागीय सचिव फाइल लाकर देता है और मंत्री उसपर फ़ौरन दस्तखत कर देते हैं। इस डर से कि कहीं मास्टर साहब क्लास ना लगा दें। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में मंत्री सिर्फ रबर स्टांप है।

शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को फिर लगा गिरफ्तारी का डर, ट्वीट कर कही ये बात

'मुझे कोई शर्म नहीं..', गांधी परिवार का 'रिमोट कंट्रोल' बनने के सवाल पर बोले खड़गे

अध्यक्ष चुनाव: गांधी परिवार को चाहिए 'जी हुजूर', बस इसी की सजा पाएंगे शशि थरूर !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -