'पहले अपना घर संभालें', कांग्रेस को इस दिग्गज नेता की सीख
'पहले अपना घर संभालें', कांग्रेस को इस दिग्गज नेता की सीख
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस विपक्ष को एकजुट करने में जुटी है। इस बीच पूर्व पीएम एवं जनता दल-एस के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस को बड़ी सीख है। रविवार को देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर संभालने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के समीप कई अन्य विकल्प हैं तथा देश के नेतृत्व के मामले में बहुत धनी है। 

वहीं, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में इस सीनियर नेता ने कहा कि यहां पर बीजेपी एवं कांग्रेस की उपस्थिति के बावजूद उन्हें अपनी पार्टी के सत्ता में वापस आने का विश्वास है। जब पूर्व पीएम से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस विपक्ष को एकजुट कर सकती है? इस पर एचडी देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी चीजें दुरुस्त करने की आवश्यकता है। वहीं, जनता परिवार या तीसरे मोर्चे के फिर से उभार को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा। एचडी देवगौड़ा ने कहा कि ऐसा हो सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि तीसरा मोर्चा या चौथा मोर्चा राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर फिर से उभरे। साथ ही उन्होंने यह भी बोला कि ऐसे किसी भी मोर्चे की प्राथमिकता देश एवं लोकतंत्र की रक्षा करना होगा। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या प्रभाव होगा? इस प्रश्न के जवाब में एचडी देवगौड़ा ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव अन्य प्रदेशों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव का भी टोन सेट कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहले भी हुआ है तथा इस बार भी ऐसा ही होगा। राज्य में 123 सीटों के टारगेट पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ देवगौड़ा ने कहा कि हार्ड वर्क तथा विकासवादी विजन ने हमें इस बात के लिए भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों को खारिज कर दिया।

कर्नाटक: रिश्वतखोरी के मामले में भाजपा विधायक को जेल, इसी मामले में बेटा भी है सलाखों के पीछे

4.82 लाख करोड़ रुपए का घोटाला, ‘कांग्रेस फाइल्स’ के पहले एपिसोड में भ्रष्टाचार के कई किस्से, Video

हिन्दुओं के त्योहारों पर बढ़ते हमले ! गिरिराज सिंह बोले- अब क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -