अब ऐसी हो गई है 'तारक मेहता...' शो की अंजलि मेहता, देखकर उड़े फैंस के होश
अब ऐसी हो गई है 'तारक मेहता...' शो की अंजलि मेहता, देखकर उड़े फैंस के होश
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो कई महीनों से बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। शो में दयाबेन की भूमिका से लेकर निरंतर शो से अलग होने वाले दिग्गज स्टार्स तक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) कुल मिलाकर टॉक ऑफ द टाउन बन चुका है। इसी बीच अंजलि भाभी की भूमिका निभा चुकीं नेहा मेहता का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

दरअसल नेहा मेहता 10 वर्षों तक इस कॉमेडी शो के साथ जुड़ी हुई थीं। कहा जाता है कि उनकी किसी बात को लेकर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से अनबन हो गई, तत्पश्चात, उन्होंने शो में दोबारा वापसी न करने का निर्णय लिया। 2020 में नेहा मेहता ने इस शो को छोड़ दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Mehta (@mehta.neha.sk)

वही जब से नेहा मेहता ने तारक मेहता शो छोड़ा है, नेहा मेहता कहीं और दिखाई नहीं दी हैं। दरअसल गणेश पूजा के मौके पर नेहा मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया था। हाथों में गणपति पकड़े, नेहा मेहता पहले बिना मेकअप के और फिर मेकअप में दिखाई देती हैं। मगर नेहा (Neha Mehta) को नो मेकअप लुक में देखकर प्रशंसक बहुत दंग रह गए। जहां कुछ यूजर्स ने कहा ये क्या हालत बनाई हुई है तो वहीं कुछ लोगों ने उनसे शो में वापस आने की रिक्वेस्ट भी की। 12 वर्षों तक तारक मेहता की पत्नी अंजलि मेहता की भूमिका निभाने वाली नेहा मेहता ने शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाया था। नेहा के अनुसार, उन्हें अपने काम के 6 महीने के पैसे (Money) अभी तक नहीं मिले हैं। साथ ही नेहा ने ये भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी मेहनत की कमाई उन्हें अवश्य प्राप्त होगी।

पति को छोड़ 'भाई' के साथ लिव-इन में रहने लगी ये मशहूर एक्ट्रेस

इस हसीना ने लगाई इंटरनेट पर आग, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

'ब्लैकमेल-शोषण किया गया', इस एक्ट्रेस ने खोला इंडस्ट्री का काला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -