तनिष्क के विवादित ऐड हटाने पर नाराज हैं सेलेब्स, कहा- 'ट्रोलिंग सहने का...'
तनिष्क के विवादित ऐड हटाने पर नाराज हैं सेलेब्स, कहा- 'ट्रोलिंग सहने का...'
Share:

ज्वेलरी ब्रैंड तनिष्क इस समय अपने ऐड के चक्कर में चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। हर तरफ केवल तनिष्क के बारे में बात हो रही है। आप जानते ही होंगे तनिष्क ने अपने लेटेस्ट विज्ञापन में कुछ ऐसा दिखाया जिसके चलते वह ट्रोल हुआ और उसे अपना ऐड वापस लेना पड़ा। जी दरअसल तनिष्क ने अपने नए ऐड वीडियो में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम घर की बहू दिखाया था और इसी के बाद से लोगों ने उसपर लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। ट्विटर पर ब्रैंड को जमकर ट्रोल किया गया था और इसी वजह से अंत में तनिष्क ने अपना वो ऐड हटा लिया। अपना ऐड हटाते हुए ब्रैंड ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा था।

जी दरअसल तनिष्क ने लिखा था कि, 'हम लोगों की भावनाएं आहत होने से दुखी हैं और एड को हटा रहे हैं।' ऐसे में अब इस मामले पर कई नामी हस्तियां ब्रैंड के समर्थन में आई हैं। इस लिस्ट में जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर और सोनी राजदान जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में स्वरा ने तनिष्क का समर्थन करते हुए कहा कि 'ब्रैंड को ऐसा नहीं करना चाहिए था।'

एक ट्वीट कर स्वरा ने लिखा है, 'स्पाइन और दृढ़विश्वास में कमी होना दुखद। रोजाना कई महिलाओं और पुरुषों को सोशल मीडिया पर मौत की धमकियां मिलती हैं। वे इसके खिलाफ खड़े होते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बड़ा कॉर्पोरेट समूह कुछ दिन की ट्रोलिंग सहने का साहस और संसाधन नहीं जुटा पाया।' वहीँ सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्यारे तनिष्क, अपने सलाहकार बदलिए। चंद ट्रोल्स से देश नहीं बनता है।' ऐसे ही कई अन्य स्टार्स ने भी तनिष्क का सपोर्ट किया है।

7 माह बाद आज से 'अनलॉक' होंगे सिनेमा हॉल, दर्शकों को फॉलो करने होंगे ये नियम

पबजी खेलते हुए नाबालिग से की दोस्ती, फिर हुआ कुछ ऐसा सुनकर दंग रह जाएंगे आप

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए क्या हो गए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -