इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या? हद है: मीका सिंह
इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या? हद है: मीका सिंह
Share:

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हाँ और उनके ड्रग्स केस में पकड़े जाने के बाद से लगातार उनके बारे में खबरें आ रहीं हैं। वहीं कहीं वह ट्रोल हो रहे हैं तो कहीं लोग उनके सपोर्ट में खड़े हैं। इस समय आर्यन ड्रग्स मामले में हिरासत में हैं। खबरें हैं कि एनसीबी की हिरासत में वो अब 7 अक्टूबर तक रहेंगे। अब इन सभी के बीच आर्यन खान को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर सितारों की प्रतिक्रिया आ रही है। इस लिस्ट में पूजा भट्ट से लेकर पंजाबी सिंगर मीका सिंह तक शामिल है।

आपको बता दें कि यह आरोप है कि आर्यन खान ड्रग्स के साथ रंगे हाथ पकड़े गए हैं। हालाँकि 100 लोगों के बीच में सिर्फ आर्यन खान को टारगेट करने को लेकर पंजाबी सिंगर मीका सिंह, सुजैन खान का बयान सामने आया है। हाल ही में पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है- "वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलियाक्रूज, काश मैं यहां जा सकता था। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन मैंने किसी को नहीं देखा। इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या।। हद है।। सुप्रभात आपका दिन शानदार हो।।"

आप देख सकते हैं मीका सिंह ने पोस्ट के साथ उसी क्रूज की तस्वीर साझा की है जहां पर पार्टी चल रही थी। उनके अलावा ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी एक पोस्ट किया है। आप देख सकते हैं उन्होने लिखा है।। "मुझे लगता है कि यह आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि वह दुर्भाग्य से गलत समय पर गलत जगह पर थे, क्योंकि कुछ लोगों को बॉलीवुड को हमेशा बॉलीवुड को शिकार बनाना होता है। यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वह एक अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं।" आप सभी को बता दें कि इससे पहले पूजा भट्ट और शशि थरूर शाहरुख़ का सपोर्ट कर चुके हैं।

NCB की पूछताछ में पापा शाहरुख को लेकर आर्यन खान ने कह डाली ये बड़ी बात

'शाहरुख की पार्टी में ड्रग्स लेती हैं बड़े स्टार की पत्नियां', अभिनेत्री का चौकाने वाला खुलासा

आर्यन खान के लिए दुआ मांग रही यह मशहूर अदाकारा, कहा- 'उसे बर्बाद मत करिए'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -