आर्यन खान के लिए दुआ मांग रही यह मशहूर अदाकारा, कहा- 'उसे बर्बाद मत करिए'
आर्यन खान के लिए दुआ मांग रही यह मशहूर अदाकारा, कहा- 'उसे बर्बाद मत करिए'
Share:

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन इन दिनों ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं। उनको लेकर दिन पर दिन चर्चा बढ़ती चली जा रही है। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते शनिवार को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अब आर्यन 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में रहने वाले हैं। अब तक आर्यन को लेकर कई सेलेब्स ने ट्वीट किये हैं। अब इसी लिस्ट में एक ड्रग्स मशहूर अभिनेत्री शामिल हुईं हैं जिनका नाम है नफीसा अली सोढी। उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जी दरअसल उन्होंने ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान का सपोर्ट किया है और इसी के साथ ही लोगों से अपील की है कि शाहरुख खान के बेटे की मदद करें। केवल यही नहीं बल्कि खुद नफीसा अली सोढी भी आर्यन खान के लिए दुआ कर रही हैं। आप देख सकते हैं नफीसा अली सोढी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान और आर्यन खान की एक न्यूज शेयर की है। वहीं इस न्यूज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आर्यन, एक यंग मैन जिसके लिए मैं दुआ कर रही हूं। उसे मदद की जरूरत है। उसे बर्बाद मत करिए। उसे #drugskill का उदाहरण मत बनन दीजिए।' इस समय सोशल मीडिया आर्यन खान के लिए लिखा नफीसा अली सोढी का यह कैप्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

कई लोग उन्हें ही गलत बता रहे हैं तो कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। आपको बता दें कि आर्यन खान पर आरोप है कि उन्होंने एक क्रुज रेव पार्टी में हिस्सा लिया था। वहीं NCB का कहना है आर्यन खान सहित अन्य लोगों के पास से कोकीन, चरस और एमडी जैसे नशीले पदार्थ मिले थे।

'आर्यन चाहे तो पूरी शिप खरीद सकते हैं', वकील मानशिंदे की दलील

7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन

शाहरुख़-गौरी भी जानते थे 'आर्यन' ड्रग्स लेता है, दुबई-UK में भी नशा कर चुका है किंग खान का बेटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -