सुशांत के परिवार से मिलने के बाद एकता से मिलने पहुंची अंकिता लोखंडे
सुशांत के परिवार से मिलने के बाद एकता से मिलने पहुंची अंकिता लोखंडे
Share:

बॉलीवुड के जाने मायने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने टीवी और बॉलीवुड जगत को जोर का झटका दिया है। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के जाने के तीन दिन बाद भी लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि एम एस धोनी स्टार अब हमारे बीच में नहीं है। वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी इस खबर पर अब भी यकीन नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा बीते दिन ही अंकिता लोखंडे अपनी मां के साथ सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंची थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचते ही अंकिता लोखंडे फूट फूटकर रोती नजर आई थीं। इसके अलावा इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर तो अंकिता लोखंडे लड़खड़ा भी गई थीं। 

वहीं अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात करने के बाद अंकिता लोखंडे सीधे अपनी दोस्त एकता कपूर के घर पहुंची। वहीं बीती शाम अंकिता लोखंडे को एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया।इसके साथ ही इस दौरान अंकिता लोखंडे के साथ जानामाने प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी नजर आए।वहीं  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंकिता के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह अब भी अपने आंसूओं पर काबू नहीं कर पा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की  एकता कपूर भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पवित्र रिश्ता की एक पुरानी पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट साीरियल पवित्र रिश्ता के 11 साल पूरे होने की खुशी में शेयर की गई थी। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और बताया कि वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। वहीं गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक साथ सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था। इस टीवी शो में दोनों अर्चना और मानव के किरदार में नजर आए थे। एकता कपूर के इस टीवी शो ने ही सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को घर घर में एक नई पहचान दिलाई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कोरोना काल में दीपिका चिखलिया ने की लोगो से धैर्य रखने की अपील

कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने बेटी को दिया जन्म

विकास गुप्ता ने खुद पर लगे आरोपों से परेशान होकर बनाई यह वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -