सुशांत को याद कर इमोशनल हुई बहन, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'वापस आ जाओ'
सुशांत को याद कर इमोशनल हुई बहन, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'वापस आ जाओ'
Share:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। वैसे उन्हें उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति बहुत याद करती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने भाई के फोटोज शेयर करती हैं। अब हाल ही में भी उन्होंने ऐसा ही किया है। जी दरअसल हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाई का फोटो भी पोस्ट किया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

इस पोस्ट को देखकर फैन्स भी तेजी से अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लंबा समय हो गया है। जी दरअसल उनकी मौत 14 जून 2020 को हुई थी। फिलहाल श्वेता सिंह ने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए नोट में लिखा है- 'कहां चला गया बेबी। वापस आ जाओ। 8 महीने हो गए। इन 8 महीनों में मैंने न तुम्हें सुना और न ही देखा। प्लीज वापस आ जाओ।' आप सभी जानते ही होंगे सुशांत की मौत की कहानी आज भी अनसुलझी हुई है।

अब तक उनके परिवार के लोग, दोस्त और फैन्स उन्हें भुला नहीं सके हैं। आए दिन उनके फैंस उनके लिए न्याय मांगते नजर आ जाते हैं। वैसे इसी क्रम में सुशांत की बड़ी बहन श्वेता लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें न्याय दिलाने की मांग करती हैं। फिलहाल श्वेता के इस पोस्ट पर हज़ारों लाइक्स आ चुके हैं। सुशांत के बारे में बात करें तो वह 14 जून को अपने ही घर में मृत पाए गए थे। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रही थी जिसमे उन्होंने संजना सांघी संग काम किया था।

MP में 100 के पार निकला पेट्रोल का दाम तो यह एक्ट्रेस बोली- 'शतक मुबारक'

रुबीना का डांस देख सलमान भी हुए फ़िदा, कर दी तारीफ़

कुवैत की गायिका इब्तिसाम हामिद ने छोड़ा इस्लाम, कहा- ये आतंक और पाखंड का मजहब...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -