अपने दम पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हेड मास्टर बनी सुमित्रा महाजन
अपने दम पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हेड मास्टर बनी सुमित्रा महाजन
Share:

भारतीय संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में से एक, सुमित्रा महाजन का आज जन्मदिन है, सुमित्रा महाजन का जन्म महाराष्ट्र के चिपलून में 12 अप्रैल 1943 को उषा और पुरुषोतम साठे के घर में हुआ। उनका विवाह 29 जनवरी 1965 में इंदौर के जयंत महाजन के साथ हुआ। उन्होने इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। 72 वर्षीय सुमित्रा महाजन आठ बार से लोकसभा सांसद हैं। वे इंदौर से चुनकर आती हैं। वे सदन के सभापति के पैनल में लंबे वक़्त तक कार्य कर चुकी हैं। 

प्रधानमंत्री के अतिरिक्त जिन अन्य भाजपा नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव किया, उनमें राजनाथसिंह और सुषमा स्वराज सम्मिलित हैं। सुमित्रा महाजन को प्यार से ‘ताई’ बुलाते हैं और वह अपने सहृदय स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हर दल में उनके मित्र और प्रशंसक हैं। मीरा कुमार के पश्चात् सुमित्रा महाजन दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर हैं। सुमित्रा महाजन एमपी की राजनीति में ‘ताई’ के नाम से लोकप्रिय हैं। अपने दम पर उन्होंने राह बनाई और आज एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रही हैं। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हेड मास्टर बनी हैं। 

इंदौर गौरवान्वित है... कि उनकी ताई ने एक और इतिहास रच दिया है। ताई देश की ऐसी पहली महिला सांसद हैं, जो एक ही स्थान से लगातार आठ बार चुनाव जीतीं। 2014 के चुनाव में मध्यप्रदेश में सुमित्रा महाजन की 4 लाख 66 हजार 901 की जीत प्रदेश के किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत है। सुमित्रा महाजन ने 1989 के आम चुनाव में पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्राकाश चंद्र सेठी को हराया। इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वो निरंतर तीन विधान सभा चुनाव हार चुकी थीं। 

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर की गोलीबारी, एक ही दिन में 82 लोगों की गई जान

नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव राव, कोरोना से थे पीड़ित

मध्य प्रदेश के 22 वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए थे लाल जी टंडन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -