मैं बिना सांसद बने भी शहर की सेवा कर सकती हूं : सुमित्रा महाजन
मैं बिना सांसद बने भी शहर की सेवा कर सकती हूं : सुमित्रा महाजन
Share:

इंदाैर : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद शनिवार को भाजपा के कई नेता ताई के घर पहुंच गए। बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने कहा कि ताई आपको ही चुनाव लड़ना चाहिए। आपको अपना निर्णय वापस ले लेना चाहिए। इस शहर के विकास के लिए एक बार फिर आपकी जरूरत है। 

देहरादून में बोले राहुल, कहा - ऋण ना भरने पर भी किसानों को नहीं होगी जेल क्योंकि..

कई कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांवेर और देपालपुर के कई ग्रामीण कार्यकर्ता ताई के घर जमा हुए थे। पार्षद अर्चना चितले, राम स्वरुप मूंदड़ा सहित कई नेता भी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं से ताई ने कहा कि मैं बिना सांसद बने भी इस शहर की सेवा कर सकती हूं। ताई से एक कार्यकर्ता ने कहा कि आपका ये फैसला हमें पच नहीं रहा है। 

सारदा चिटफंड घोटाला: CBI ने मांगी राजीव कुमार की हिरासत, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

दिनभर चलता रहा सिलसिला 

जानकारी के मुताबिक ताई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे फैसले धीरे-धीरे ही पचते हैं। महाजन को घेर कर बैठे कार्यकर्ता काफी देर उन्हें मनाने का प्रयास करते रहेंं। लेकिन ताई उन्हें टालती रही। दूर-दूर से कार्यकर्ताओं के आने का सिललिसा जारी था। दोपहर में शहरी कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की संभावना है। बता दें इससे पहले कल सुमित्रा महाजन ने शीर्ष नेतृत्व को एक लेटर लिख इस बार चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई थी.

प्रियंका गाँधी ने ट्विटर पर दे दी गलत त्यौहार की बधाई, सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ा मज़ाक

लोकसभा चुनाव: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'माया' का ट्वीट, कहा - इन्हे सत्ता में लौटने का हक़ नहीं

लोकसभा चुनाव: अचानक दिल्ली पहुंचे गहलोत, 4 सीटों पर बदल सकते हैं उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -