प्रियंका गाँधी ने ट्विटर पर दे दी गलत त्यौहार की बधाई, सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ा मज़ाक
प्रियंका गाँधी ने ट्विटर पर दे दी गलत त्यौहार की बधाई, सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ा मज़ाक
Share:

श्रीनगर: चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोग त्योहार मना रहे हैं। उत्तर भारत में नवरात्रि, तो दक्षिण भारत में उगादी और महाराष्ट्र-गोवा में गुड़ी पड़वा के रूप में इस त्यौहार को मनाया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इस दिन को नवरेह के नाम से मनाया जाता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी नवरेह की बधाइयाँ देनी चाहीं, लेकिन एक चूक कर गईं। उन्होंने नवरेह के स्थान पर नवरोज़ की बधाइयाँ दे डाली, जो कि पारसियों का त्योहार है। 

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में 'पंजे' ने थामी 'झाड़ू', अब हरियाणा की बारी

इन दिनों कांग्रेस के लिए लोकसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मेरे कश्मीरी बहनों और भाइयों को नौरोज़ मुबारक। मेरी मां के 'थाली बनाना मत भूलना' संदेशों के बाद भी, मुझे कल थाली बनाने का बिल्कुल समय नहीं मिला, किन्तु जब रोड शो के बाद घर पहुंची तो डाइनिंग टेबल पर मेरी थाली सजी हुई थी। माएं कितनी प्यारी होती हैं'।

VIDEO: किरण बेदी की नातिन का वीडियो वायरल, अपनी नानी पर लगाए गंभीर आरोप...

हालांकि प्रियंका के इस ट्वीट पके बाद उनके समर्थक जहां उन्हें नवरोज़ की शुभकामनाएं देने लगे, तो वहीं कुछ यूज़र्स ने उन्हें याद दिलाया कि यह नवरोज़ (पारसियों का त्योहार) नहीं है, बल्कि नवरेह त्यौहार है जो कश्मीर में मनाया जाता है। मशहूर लेखक और समीक्षक तारेक फतेह ने लिखा है कि, 'प्रिय प्रियंका गांधी, नौरोज़ त्यौहार पिछले महीने मनाया जा चुका है। कश्मीर में नव वर्ष के त्योहार को नवरेह के नाम से जाना जाता है।'  वहीं पीएम मोदी ने भी कश्मीर की आवाम को नवरेह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि,  'नवरेह मुबारक! मैं नव वर्ष के सुखद होने की कामना करता हूं। इस साल हर किसी की इच्छा पूरी हो। कश्मीरी पंडितों की संस्कृति अपने आप में विशेष है।' 

खबरें और भी:-

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कुछ इस तरह दी कार्यकर्ताओं को बधाई

आज शाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

ट्रोलर्स को उर्मिला मातोंडकर ने दिया जवाब, कहा - मेरे पति गर्वित मुसलमान और मैं....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -