शादी के बंधन में बंधे सुंबुल तौकीर खान के पिता, सामने आई तस्वीर
शादी के बंधन में बंधे सुंबुल तौकीर खान के पिता, सामने आई तस्वीर
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान के पिता ने की दूसरी शादी कर ली है। 'बिग बॉस 16' में सुंबुल ने भाग लिया था। शो के चलते सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान पहुंचे थे तब से वह भी मशहूर हो गए हैं। सुंबुल ने अपने घर पर नए मेहमान का दिल खोलकर स्वागत किया। तौकीर खान ने छोटी सेरेमनी में नीलोफर से निकाह किया। परिवार एवं फ्रेंड्स की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से निकाह की रस्में निभाई गईं। सुंबुल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कई तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि उन्होंने दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है। 

सुंबुल की एक छोटी बहन सानिया हैं। दोनों ने अपनी नई मां का स्वागत किया। नीलोफर की पहली शादी से एक बेटी है। सुंबुल ने बोला था कि वह उत्साहित हैं कि उन्हें छोटी बहन मिली है। उन्होंने शादी की फोटोज शेयर की जिसमें वह और उनके पिता हैं। साथ ही उनकी बहन सानिया को भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में सुंबुल मेहंदी लगवा रही हैं। एक में वह मोमबत्ती जला रही हैं।

वही सभी फोटोज में सुंबुल के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। कैमरे की देखते हुए वह अपनी बहन एवं पिता के साथ पोज दे रही हैं। सुंबुल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'माशाअल्लाह कहिए।' कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, 'तुम्हें खुश देखकर बहुत खुशी हो रही है।' एक शख्स ने लिखा, 'आप अपने परिवार के लिए जो भी कर रही हैं प्रशंसकों को उस पर गर्व है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।' 

बिग बॉस OTT से आई बड़ी खबर, पुनीत सुपरस्टार के बाद कटा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता!

आखिर क्यों सनी लियोनी के सामने आ गया सलमान खान को इतना गुस्सा? सामने आया VIDEO

शहनाज गिल की इन तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -