साल 2021 में धमाल मचा सकते हैं यह स्टार किड्स, सुहाना से लेकर इरा तक हैं शामिल
साल 2021 में धमाल मचा सकते हैं यह स्टार किड्स, सुहाना से लेकर इरा तक हैं शामिल
Share:

साल 2020 में कई लोगों ने अपने-अपने अनोखे सपने सजाए थे ऐसे में कुछ लोग तो उसे पूरा कर सके लेकिन कुछ लोगों के उन सपनों पर पानी फिर गया। वैसे ऐसे लोग अपने सपनों को अगले साल 2021 में सवांरने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन स्टार्स के बारे में जो साल 2021 में अपना डेब्यू कर सकते हैं। आइए बताते हैं।
 
सुहाना खान- सुहाना खान के बारे में बात करें तो वह शाहरुख खान की बेटी हैं। वहीं वह हमेशा से फैन्स की फेवरेट स्टार किड्स रही हैं। ऐसे में वह साल 2020 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब ऐसा लग रहा है जैसे नए साल यानी 2020 में वह अपना डेब्यू कर देंगी।

सनाया कपूर- संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर बहुत क्यूट हैं। वह सुहाना की भी अच्छी दोस्त हैं और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। वैसे कहा जा रहा था कि साल 2020 में ही सनाया बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब ऐसा माना जा रहा है कि सनाया साल 2021 में धमाल मचाने वाली हैं।

आर्यन खान- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का वैसे तो फिल्मों में एक्टिंग करने का कोई भी इरादा नहीं है लेकिन वह साल 2020 में पर्दे पर धमाल मचाने वाले थे, हालांकि ऐसा हो ना सका। वैसे आर्यन फिल्मों का निर्देशन करना चाहते हैं और वह फिल्मों को अलग दृष्टिकोण से देखते हैं। ऐसे में यह खबरें हैं कि आर्यन साल 2021 में या तो एक्टिंग या फिर निर्देशन में डेब्यू कर सकते हैं।

इरा खान- आमिर खान की बेटी इरा खान के तो लाखों फैंस हैं जो उनके दीवाने हैं। वह ऐसे ही पॉपुलर हैं और अगर वह बॉलीवुड में आती हैं तो सबको पीछे कर देंगी। वैसे इरा के बॉलीवुड में पहले ही बहुत सारे दोस्त हैं। कहा जा रहा था वह साल 2020 में नयी फिल्म के साथ दिख सकती हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है इरा खान साल 2021 को अपना बॉलीवुड डेब्यू ईयर चुनेंगी।


अहान पांडे- चंकी पांडे के भाई के लड़के अहान पांडे दिखने में बड़े डेशिंग हैं ऐसे में उनका डेब्यू ईयर भी साल 2020 माना जा रहा था लेकिन ऐसा हो ना सका। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह यश राज बैनर के तले बन रही फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले हैं जो साल 2021 में आएगी।

मंदिरों के संरक्षण के लिए अलग से निधि रखी जाएगी, हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार ने घटाए RT-PCR टेस्ट के दाम

25 दिसंबर को बंद रहेंगे चर्च, 24 दिसंबर को यह होगा आराधना का समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -