अचानक बिगड़ी 'अंगूरी भाभी' की हालत, बीच में रोकनी पड़ी शो की शूटिंग
अचानक बिगड़ी 'अंगूरी भाभी' की हालत, बीच में रोकनी पड़ी शो की शूटिंग
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' फेम शुभांगी अत्रे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी इन दिनों शो की शूटिंग नहीं कर रही हैं। जानते हैं कि आखिर शुभांगी अत्रे के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उन्होंने बीच में ही शो की शूटिंग रोक दी।

शुभांगी अत्रे टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। फिलहाल वो 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए जानी जा रही हैं। अपने एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि कुछ दिनों के लिये उन्होंने शो की शूटिंग रोक दी है। शुभांगी अत्रे ने कहा, मुझे एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस (आंखों में इंफेक्शन) हो गया है। ये बहुत बुरा है। मुझे दोनों आंखों में हो गया है। बैक्टीरियल इंफेक्शन केकारण मेरी आंखों में फोड़े हो गये है। शो की कहानी में अब मैं धूप का चश्मा पहनकर शूटिंग करूंगी। आगे शुभांगी अत्रे ने कहा, ये 6 दिसबंर को हुआ था। मुझे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में जाना था। पर अब आंखों के कारण नहीं जा पाई। मैं 3 दिन तक आराम कर रही थी। पर कुछ भी हो। शो चलते रहना चाहिये। अब मैं धूप का चश्मा लगाकर शूटिंग करूंगी। शुभांगी अत्रे ने कहा, शो का ट्रैक बदला जाएगा। अम्माजी, अंगूरी भाभी को गॉग्लस पहनने के लिए कहेंगी। तत्पश्चात, वो सनग्लासेस के साथ शो की कहानी को आगे बढ़ाएंगी। 

शुभांगी अत्रे ने कहा कि अभी उनकी ठीक नहीं हैं। संक्रमण के कारण उनकी आंखों में दर्द और सूजन है। ठीक होने के लिए वो दवाई ले रही हैं। शुभांगी अत्रे बोलती हैं कि अब वो अपनी आंखों को लेकर सावधानी बरतने वाली हैं। इसके अतिरिक्त शुभांगी अत्रे मेकअप करने से भी बचेंगी। शुभांगी बताती हैं कि प्रोडक्शन हाउस उनकी काफी सहायता कर रहा है। उनका इतना बुरा हाल हो गया है कि वो अपनी आंखों को देख कर स्वयं ही डरा हुआ फील कर रही हैं। 

टीवी के 'मामा जी' की शादी में जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी, वीडियो देखकर हर कोई रह गया दंग

'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM

अजय देवगन की फिल्म से की थी CID के दया ने अपने करियर की शुरुआत, आपने देखा क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -