अपना शहर ना छोड़ना पड़े इसलिए एक्ट्रेस ने ठुकराया दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
अपना शहर ना छोड़ना पड़े इसलिए एक्ट्रेस ने ठुकराया दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा सेन को एक ऎसी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है जिन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों से शुरूआत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया. आज ही के दिन 6 अप्रैल 1931 को सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था. उह्नोने विवाह के बाद फिल्मों में पर्दापण किया. आज उनकी जन्मजयंती के उपलक्ष में आपको उनसे जुडी कुछ खास बातें बातें बताने जा रहे हैं. 

सुचित्रा सेन अगर हमारे बीच होतीं तो 89 साल की होतीं. वो अपनी तरह की इकलौती एक्ट्रेस हैं.  सन् 1947 में दिबानाथ सेन से ब्याह रचाने के पांच वर्षों बाद सुचित्रा ने सिनेमा की दुनिया में प्रवेश किया. लेकिन 1978 में 'प्रोणोय पाश' करने के बाद सिनेमा की दुनिया को उन्होंने अलविदा कहा तो उसके बाद सार्वजनिक रूप से कभी नजर नहीं आईं.  

सुचित्रा ने बड़े से बड़े फिल्मकारों के साथ काम करने का प्रस्ताव ठुकराती रहीं. सुचित्रा ने राज कपूर की एक फ़िल्म में काम करने का प्रस्ताव इसलिए ठुकराया, क्योंकि राज कपूर द्वारा झुककर फूल देने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया था. महान दिगाज फिल्मकार सत्यजित राय उन्हें लेकर 'देवी चौधुरानी' बनाना चाहते थे, लेकिन सुचित्रा द्वारा इनकार करने के बाद उन्होंने यह फ़िल्म बनाने का विचार ही त्याग दिया! 
 
इतना ही नहीं, वर्ष 2005 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का प्रस्ताव उन्होंने महज इसीलिए ठुकरा दिया, क्योंकि इसके लिए उन्हें कोलकाता छोड़कर दिल्ली जाना पड़ता. 

उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी एक जमाने में बांग्ला सिनेमा की सबसे लुभावनी जोड़ी थी. इन दोनों ने 'अग्निपरीक्षा', 'शाप मोचन', 'इंद्राणी', 'सप्तपदी' जैसी यादगार फ़िल्मों में काम किया. 

साल 1953 से 1978 के बीच सुचित्रा ने हिंदी और बंगला मिला कर 61 फ़िल्में की. इनमें से 20 से ज्यादा फ़िल्में ब्लॉकबस्टर रहीं तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा फ़िल्में सुपर हिट.

बॉलीवुड के खलनायकों के साथ जुड़ चुका है परवीन बाबी का नाम

जन्मदिन पर कपिल को इस व्यक्ति ने दी सबसे ख़ास बधाई, फैंस हुए शॉक्ड

B'Day : इस वजह से इंडियन माईकल जैक्सन कहलाते हैं प्रभुदेवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -