दिल्ली में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, राहुल बाबा ने दिया साथ
दिल्ली में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, राहुल बाबा ने दिया साथ
Share:

नई दिल्ली : हैदराबाद के दलित विद्यार्थी रोहित वेमुला द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर दिल्ली में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन दिया था। विद्यार्थियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी सहयोग किया। दरअसल इन प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ भी शामिल रहा। जंतर - मंतर पर बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों के साथ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। विद्यार्थियों ने दिल्ली में आंबेडकर भवन से जंतर - मंतर तक मार्च कर दिया।

जंतर - मंतर पर राहुल गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपस्थितों को संबोधित किया। हैदराबाद विश्वविद्यालय और उस्मानिया विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने जय भीम जैसे नारे लगाकर माहौल को गर्मा दिया। जोश से भरे इस माहौल में केंद्र सरकार की आलोचना भी की गई।

रोहित वेमुला हेतु न्याय की मांग भी कही गई, साथ ही जेएनयू के मसले पर भी विद्यार्थियों ने विरोध किया। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग भी की गई। रोहित वेमुला की मां राधिका और भाई राजा ने मार्च में भागीदारी की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -