VIDEO! नेशनल टीवी पर समर्थ करने लगा ऐसी हरकतें, देखकर दंग रह गई मन्नारा
VIDEO! नेशनल टीवी पर समर्थ करने लगा ऐसी हरकतें, देखकर दंग रह गई मन्नारा
Share:

टीवी के चर्चित और सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में एक ओर जहां जमकर झगड़े और विवाद देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इश्क की फुलझड़ियां भी फूट रही हैं। ऐसे में शो से जुड़े सामने आ रहे वीडियो को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस का नया वीडियो सामने आया है, जो बहुत जबरदस्त है। इस वीडियो में मन्नारा, समर्थ जुरेल का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 17 का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मन्नारा, बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल और मुनव्वर एक साथ बैठकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते समर्थ जुरेल अजीब तरीके की हरकतों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वह कभी बंदरों की भांति उछलने लगते हैं तो कभी अजीब सा डांस। पास में बैठी हुई मन्नारा उन्हें देखती रहती हैं। वह बोलती हैं, 'ये कैसे कर रहा है देख-देख। इस लड़की को इसमें क्या पसंद आया है।' तभी बाबू भैया बोलते हैं, 'अरे इससे तो सीधा चला नहीं जा रहा है।' मन्नारा बोलती हैं, 'ये सच में बंदर है।' मन्नारा की बातें सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार बेहद स्पेशल होने वाला है। इस दिवाली पर बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शो पर अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 के प्रमोशन के लिए पहुंच रही हैं। उनके साथ भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया भी अपनी कॉमेडी से रंग जमाते दिखाई देंगे। साथ ही कैटरीना कैफ प्रतियोगियों के साथ दिवाली भी सेलिब्रेट करेंगी। वहीं, सलमान भी कैटरीना कैफ संग जमकर मस्ती करते नजर आएँगे।

बिग बॉस में जबरदस्त होगा दिवाली का जश्न, कैटरीना कैफ की एंट्री से झूमे उठेंगे कंटेस्टेंट

खानजादी ने विक्की जैन के सामने कबूला अपना इश्क, बोली- 'पहले से ज्यादा पसंद करने लगी हूँ उसको'

बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने एल्विश यादव पर कसा तंज, बोले- 'बहुत दुख होता है जब...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -