हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका, जलाया.., यूपी से दो ईसाई नन गिरफ्तार
हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका, जलाया.., यूपी से दो ईसाई नन गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में हिन्दुओं पर धर्मांतरण के लिए मजबूर करने के आरोप में 2 ईसाई ननों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों पर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को फाड़ कर जला देने का भी इल्जाम है। दोनों आरोपित महिलाओं का ताल्लुक ईसाई मिशनरियों से बताया जा रहा है। दोनों ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल CDM हाईस्कूल में सिस्टर के पद पर तैनात हैं। इस ममले में हिन्दू संगठनों ने नाराजगी प्रकट की है। घटना 21 सितम्बर, 2022 (बुधवार) की नखासा थाना क्षेत्र की है। 

 

यहाँ के गाँव सिरसानाल में 21 सितम्बर, 2022 को पुलिस को महिलाओं ने धर्मांतरण को लेकर शिकायत की थी। पुलिस को ये भी बताया गया था कि आरोपित महिलाओं ने हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को जला डाला है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के SDM और DSP भारी बल के साथ गाँव में पहुँचे। पुलिस के पहुँचने पर पता चला कि क्रिश्चियन मिशनरियों से संबंधित रोस मेरी और जिसा नाम की 2 ईसाई महिलाएँ सुनीता नाम की एक महिला के घर जा कर ईसाई बनने के लिए मजबूर कर रहीं थीं।

संभल जिले के पुलिस अधीक्षक IPS चक्रेश मिश्रा के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला सुनीता के पति का नाम विलियम है, जो वह ईसाई है, मगर उनकी पत्नी हिन्दू है। SP संभल के मुताबिक, सुनीता ने इस हरकत का विरोध किया और उनकी ही शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को IPC की धारा 452/504/506 153- A के साथ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5(1) के तहत अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर स्थिति शांत हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए खुद शिकायतकर्ता महिला सुनीता के क्रिस्चियन बन चुके पति विलियम ने कहा कि उनकी पत्नी हिन्दू है और उसने भगवान की 4 तस्वीरें लगा रखी हैं। विलियम ने ईसाई ननों पर इल्जाम लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उनके घर में घुस कर देवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका और फाड़ कर जला डाला। विलियम ने अपनी पत्नी को परेशान बताते हुए इंसाफ की माँग की है। वहीं शिकायतकर्ता महिला सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'मुझे दोनों सिस्टर ईसाई बनने के लिए कह रहीं थी, मगर मैंने मना कर दिया और हिन्दू ही रहने की बात कही।' सुनीता ने ये भी कहा कि उसके 2 बेटे हैं और वो भी आगे भी हिन्दू ही रहेंगे। वहीं पुलिस ने कहा है कि इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती, फ़िलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर

'CM ऑफिस तक पहुंची भ्रष्टाचार की आंच..', केरल की वामपंथी सरकार पर बरसे नड्डा

'अब सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना यूपी में होगा अपराध..', योगी सरकार ने बनाया नियम

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -