अखिलेश के मुलाकात के बाद सपा MLA इरफान सोलंकी महराजगंज जेल में होंगे शिफ्ट
अखिलेश के मुलाकात के बाद सपा MLA इरफान सोलंकी महराजगंज जेल में होंगे शिफ्ट
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर में जेल में निरुद्ध समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार (21 दिसंबर) को उन्हें सख्त सुरक्षा के बीच महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
 
विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने DG जेल को पत्र भेजते हुए सरकार के फैसले की जानकारी दी है। शासन का आदेश मिलते ही जेल प्रशासन ने बुधवार को इरफान सोलंकी को महराजगंज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले जेल प्रशासन ने ही शासन को पत्र लिखकर सोलंकी की जेल बदले जाने का आग्रह किया था। शासन ने MLA इरफान को महाराजगंज जिला जेल में दाखिल करने के बाद इसकी सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर जेल में इरफान सोलंकी से मुलाकात की थी। इरफान के विरुद्ध अब एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने का इल्जाम भी जुड़ गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक से जुड़े मुकदमे की विवेचना में पुलिस ने उनका नाम बढ़ा दिया है। बता दें कि, यूपी से पकड़ाए अवैध बांग्लादेशियों के तार आतंकियों से जुड़ते नज़र आ रहे हैं और आरोप है कि, सपा विधायक इरफान ने इन बांग्लादेशियों को भारतीय होने का प्रमाणपत्र दिया था। 

'बिहार के आधे से अधिक नेता पीते हैं शराब..', शराबबंदी पर जीतनराम मांझी का तंज

हरियाणा में शादी के लिए धर्मान्तरण पर लगी रोक, कानून तोड़ने पर 10 साल की जेल

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिनों का महाब्रेक, लोग बोले- न्यू ईयर मनाने विदेश जा रहे राहुल गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -