प्रेमिका के साथ फ्लैट में थे सपा नेता, अचानक पुलिस के साथ आ गई पत्नी और फिर...
प्रेमिका के साथ फ्लैट में थे सपा नेता, अचानक पुलिस के साथ आ गई पत्नी और फिर...
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक महिला मैनपुरी से आगरा आ गई। यहां तक कि उसने अपने पिता को भी बुला लिया। बहुत देर तक जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई। खबर प्राप्त होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने दरवाजा तोड़ने से मना करते हुए वापस लौट गई।  

दरअसल, मैनपुरी के घिरौर के रहने वाले एक व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2018 में सपा नेता तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख से की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति का कोल्ड स्टोरेज के साथ ही कई स्कूलों का संचालन भी करते हैं। उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के सिलसिले में अकसर आगरा आया करते हैं। उसे पहले उन पर शक नहीं था मगर आहिस्ता-आहिस्ता पति का व्यवहार बदलने लगा। ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उससे झूठ बोलने लगे। 

महिला ने बताया कि यह देख उसने स्वयं ही छानबीन शुरू की। तब पता लगाया कि पति का मथुरा की रहने वाली एक लड़की से अवैध संबंध हैं। पति ने आगरा में किराए पर फ्लैट ले रखा है। प्रेमिका के साथ वहां रहते हैं। प्रेमिका को आगरा में पत्नी का दर्जा दिया है। महिला ने बताया, 2 दिन पहले पति आगरा आए थे। उसे जानकारी हुई कि पति प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। तु उसने मायके वालों के साथ आगरा के ताजगंज के एकता चौकी इलाके में अंसल एमराल्ड हाइट्स अपार्टमेंट आ गई। वहां की पार्किंग में पति की दोनों गाड़ियां खड़ी मिलीं। गार्ड से उसने पता किया कि जिसकी गाड़ी हैं वह किस फ्लैट में रहता है। फिर फ्लैट नंबर पता चलने पर वह ऊपर आ गई। दरवाजा खटखटाया मगर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।

महिला ने 112 नंबर पर फोन किया। दो बार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दरवाजा खटखटाया मगर नहीं खुला। पुलिस यह कहकर वापस लौट गई कि अंदर कोई अपराधी नहीं है जो पुलिस दरवाजा तोड़ दे। महिला ने शाम को दोबारा फोन किया, पुलिस पहुंची मगर कुछ देर रुककर वापस लौट आई। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी वालों से कांटेक्ट किया है। CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। फ्लैट में महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ है पहले इसकी पुष्टि की जाएगी। तत्पश्चात, दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में बजट सत्र से पहले बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना? अजित पवार ने दिया ये जवाब

CM बनते ही एक्शन में आए डॉ. मोहन यादव, BJP कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

चर्चा में छाया शिवराज सिंह चौहान का X प्रोफाइल, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -