दक्षिण भारत में लोगों को रूला सकता है रोआनू
दक्षिण भारत में लोगों को रूला सकता है रोआनू
Share:

भुवनेश्वर​ : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के केंद्र के चलते चक्रवाती तूफान दक्षिण भारत में कहर बरपा सकता है। ऐसे में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखने को मिल रहा है। इस तूफान को रोआनू नाम दिया गया है। रोआनी तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि इस मामले में आवश्यक कदम उठा लिए जाऐं।

मौसम विभाग द्वारा ओडिशा के क्षेत्रों में तेज हवाओं से मुश्किल होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस मामले में अलर्ट जारी कर दिया है। मछुआरों को भी तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जा रही है। लोगों को आवश्यकता होने पर ही बाहर जाने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि उत्तरी आंध्रप्रदेश, उत्तर पूर्व के क्षेत्रों और ओडिशा की ओर यह चक्रवात बढ़ सकता है।

ऐसे में यहां पर बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार बहुत अधिक हो सकती है। आंध्रप्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम और गुंटर जिले में जमकर बारिश हुई। यही नहीं कृष्णा, गोदावरी और विशाखापत्तनम में मूसलाधार बारिश भी हुई। दमकल विभाग के कर्मचारियों को राहत और बचाव अभियान पर लगाने के लिए निर्देशित भी किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -