कुछ मरीजों की जान न बचा पाने से दुखी हैं सोनू सूद, बोले- 'लाचार महसूस कर रहा हूँ'
कुछ मरीजों की जान न बचा पाने से दुखी हैं सोनू सूद, बोले- 'लाचार महसूस कर रहा हूँ'
Share:

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद इन दिनों मसीहा बनकर सभी की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अब तक ना जाने कितने ही गरीबों, आम लोगों और सेलेब्स की मदद की है। आज भी वह कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद करने में जुटे हुए हैं। जी दरअसल सोनू सूद कोरोना मरीजों की हर तरीके से मदद कर रहे हैं, फिर वह बेड संबंधी हो या ऑक्सीजन संबंधी। कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद वह मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं या फिर उसको समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते हैं।

ऐसे में अब इसके लिए वह खुद को काफी लाचार महसूस कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के सहारे किया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं- ''उन मरीजों को खोना जिन्हें आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं, यह अपने आप को खोने से कम नहीं।" वहीँ आगे ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ''उन परिवारों का सामना करना बहुत मुश्किल होता है, जिनसे आपने उनके प्रियजनों को बचाने का वादा किया था। आज ऐसे ही कुछ लोगों को मैंने खो दिया। जिन परिवारों के साथ आप दिन में कम से कम 10 बार टच में आते थे, उनसे हमेशा के लिए संपर्क खो देंगे। लाचार महसूस कर रहा हूं।"

अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें हिम्मत ना हारने के लिए कह रहे हैं। सोनू के कई फैंस इस ट्वीट को देख इमोशनल हो गए हैं और उन्हें उनके नेक कामों की याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें योद्धा, मसीहा, हीरो नम्बर वन कहा है।

आज मध्यप्रदेश के 11 लाख श्रमिकों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे CM शिवराज

CM शिवराज ने कोविड-19 कोर ग्रुप के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

'तूफ़ान यास' को लेकर बोलीं ममता- अम्फान के समय भी केंद्र ने कोई मदद नहीं की थी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -