एक साल और बढ़ाया जा सकता है सोनिया गांधी का कार्यकाल
एक साल और बढ़ाया जा सकता है सोनिया गांधी का कार्यकाल
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्य समिति की 8 सिंतबर को होने वाली बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यकाल की सीमा एक साल और बढ़ाई जा सकती है। पार्टी के सू़त्रों के अनुसार पिछले 18 साल से कांग्रेस का नेतृत्व कर रही सोनिया का मौजूदा कार्यकाल इस दिसंबर में ख़त्म हो रहा है।

पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी की जनवरी 2013 में पार्टी उपाध्यक्ष बनाए गए राहुल गांधी पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी लेने को अभी तैयार नहीं हैं। एक और इस बात की भी चर्चा है कि बिहार चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं। कुछ महीनो पहले छुट्टिया मना कर राहुल के लौटने के बाद से पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा बढ़ गयी थी कि उन्हें शीर्ष पद पर लाया जा सकता है। बहरहाल, कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को एकाएक रद्द कर दिया जो सितंबर.अक्तूबर में होने निर्धारित थे।

एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव CWC बैठक में पेश किया जा सकता है और उसे मंजूरी दी जाएगी। CWC पार्टी की निर्णय करने वाली सर्वोच्च निकाय है। अगले संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम अगले साल किसी समय तय किया जा सकता है। इन चुनावों में राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -