136 साल की हुई कांग्रेस,  सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया सन्देश
136 साल की हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया सन्देश
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस आज अपना 136वें स्थापना दिवस का जश्न मना रही है. इस अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए कार्यकर्ताओं के नाम सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है. हालांकि इस अवसर पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं, वो अपने किसी निजी कार्य से विदेश रवाना हो गए हैं.

सोनिया गांधी ने कहा कि,'' सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया. एक जन आंदोलन के रूप में शुरू हुई कांग्रेस के सामने आजादी के संघर्ष में ऐसे कई मोड़ आए जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर अत्याचार किए गए. लेकिन कांग्रेस जन भारत की आजादी के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे.''

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में आगे कहा कि, कार्यकर्ताओं ने काला पानी की सजा हुई, जेल गए, लाठियां खाई, गोलियों के आगे सीना तानकर खड़े हो गए. जान की कुर्बानी दी, लेकिन वो आजादी के लिए लड़े और देश को आजादी मिली. आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देशवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मजबूत भारत की बुनियाद रखी.''

 

चिली में कोरोना ने पार किया 6 लाख का आंकड़ा

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती आज, मोदी-शाह ने दी श्रद्धांजलि

बलूचिस्तान बंदूक हमले में मारे गए 7 पाकिस्तानी सैनिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -