सोनिया ने की भूकंप प्रभावितों की मदद करने की अपील
सोनिया ने की भूकंप प्रभावितों की मदद करने की अपील
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सुबह पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के कारण होने वाले नुकसान को लेकर अपनी संवेदनाऐं व्यक्त की गईं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आपदा के समय आर्थिक सहायता करने की बात सुनिश्चित की। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप आने से बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर गहरा प्रकट किया है। दरअसल पूर्वोत्तर में भूकंप आने से सारा देश दहल गया।

इस भूकंप में करीब 6 लोगों की मौत हो गई दूसरी ओर 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप इतना तेज़ था कि धरती डोलने लगी और कई ईमारतें ढह गईं। भूकंप आने से लोग डर गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर में बताया गया है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इस तरह की स्थिति में प्रभावितों के लिए मदद करने की अपील की है।

दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और इससे जुड़े संगठनों के सदस्यों से भूकंप प्रभावित मणिपुर और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों से प्रभावित होने वाले लोगों की सहायता करने को कहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा है कि उन्होंने भारतीय युवक कांग्रेस, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्यों से आपदा के इस समय में हर तरह की सहायता करने की अपील की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -