सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, इटली में मना रहीं हैं बेबीमून
सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, इटली में मना रहीं हैं बेबीमून
Share:

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली हैं, हालाँकि इससे पहले सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने पूल डे एन्जॉय किया। जी हाँ और इस दौरान प्रेग्नेंट सोनम मस्ती करती नजर आईं। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी एक खूबसूरती सेल्फी भी शेयर की। आप देख सकते हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं और दोनों ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

वहीँ इसके बाद से ही फैंस दोनों की इस नई खुशी को लेकर खुश हैं। इन दिनों सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी फेज में अपना ध्यान खूब रख रही हैं। इसी के साथ ही वह पति आनंद आहूजा के साथ ढेर सारा समय भी बिता रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने अपनी खूबसूरत नो-मेकअप सेल्फी शेयर की है। आप देख सकते हैं ब्लैक आउटफिट में सोनम पूल के पास लेटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने गले में गोल्ड की चेन पहनी है और इस फोटो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम ब्लैक कलर के मैटरनिटी आउटफिट को पहने हुए हैं। आप देख सकते हैं अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सोनम ने बताया कि वह पूल में समय बिताने जा रही हैं।

साथ ही शीशे के पीछे छुपते पति आनंद की भी झलक दी। वैसे आपको बता दें कि आनंद आहूजा और सोनम कपूर इन दिनों इटली में बेबीमून मना रहे हैं। जी हाँ और एक्ट्रेस अपनी इस बेहद रोमांटिक ट्रिप की फोटोज को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि सोनम कपूर और आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी और शादी के बाद सोनम, पति आनंद के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं।

शाहरुख खान की 'जवान' है हॉलीवुड फिल्म की कॉपी?

'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज होते ही अक्षय कुमार ने फैंस से की ये अपील

महज 14 वर्ष की उम्र में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने लगी थी ये अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -