मात्र 13 वर्ष की आयु में इस एक्टर पर था सोनक्षी का क्रश, अर्जुन कपूर से लेकर शाहिद तक जुड़ चूका है नाम
मात्र 13 वर्ष की आयु में इस एक्टर पर था सोनक्षी का क्रश, अर्जुन कपूर से लेकर शाहिद तक जुड़ चूका है नाम
Share:

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और दबंग गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रही है, सोनाक्षी हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं के पात्र बनी रहती है, लेकिन आज उनके बारें में हम आपके लिए कुछ और भी खास बातें लेकर आए है, तो चलिए जानते है... 

यह बात तो हम सभी जानते है कि दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में बॉलीवुड में मूवी 'दबंग' से कदम रखा था। वहीं सोनाक्षी हमेशा ही शादी की गॉसिप्स को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चाओं का विषय बनी रहती है। सोनाक्षी बंटी सचदेवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रही थीं। जिसके अतिरिक्त एक इंटरव्यू के बीच सोनाक्षी ने एक बड़ा खुलासा किया था। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने ना सिर्फ यह कहा था कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए बल्कि यह भी कहा था कि उनका दिल किस एक्टर पर आ अटका था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बोला था 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि मुझे बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।' 

जिसके उपरांत जब सोनाक्षी से पूछा गया था कि उनका किस अभिनेता पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम बताया था। सोनाक्षी ने  बोला कि 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है। इतना ही नहीं उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 वर्ष के थे। मूवी 'कहो ना प्यार है' वर्ष 2000 में आई थी। फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन हाल ही में खबर सामने आई कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। गौरतलब है कि दोनों बहुत लंबे वक़्त तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। जिसके अतिरिक्त सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो सोनाक्षी को अंतिम बार सलमान खान के साथ मूवी दबंग 3 में दिखाई दी थी। इसके अलावा सोनाक्षी राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल, खानदानी शफाखाना, आर.. राजकुमार और नूर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

सीएम ममता को 600 शिक्षाविदों का पत्र- 'हिंसा और लूटपाट कर रहे TMC के लोग, बंद करें बदले की राजनीति'

फ्रॉड का शिकार हुई थी दबंग गर्ल, फिर इस तरह किया था खुलासा

मस्जिद में पानी लेने गई थी 12 वर्षीय मासूम, मौलवी इलियास ने कर डाला बलात्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -