छुपने के लिए आरोपियों की मदद ले रहे है MLA सोमनाथ भारती
छुपने के लिए आरोपियों की मदद ले रहे है MLA सोमनाथ भारती
Share:

नई दिल्ली : घरेलू हिंसा के आरोप में पुलिस की कार्रवाई से बच रहे दिल्ली राज्य के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती चौथे दिन भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मामले में अधिकारियों द्वारा यह कहा गया है कि विधायक सोमनाथ भारती की सहायता करने वाले दो आरोपियों की पहचान की गई जो इन विधायकों की सहायता कर रहे हैं। मामले में यह बात भी सामने आई है कि भारती हरियाणा और उत्तरप्रदेश में अपने रहने के स्थान को बदलते रहे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने अपना पहनावा भी बदल लिया है।

इस मामले में अधिकारी द्वारा कहा गया है कि भारती ने वाहन और मोबाईल फोन भी बदले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें साजो - सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है और दूसरे संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी लिपिका भारती ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -