छठ पर्व पर नहीं कर सकेंगे संवेदनशील घाटों पर पूजन
छठ पर्व पर नहीं कर सकेंगे संवेदनशील घाटों पर पूजन
Share:

पटना। बिहार और उत्तरभारत में छठ पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु घाटों और सरोवरों के किनारे पर होने वाले पूजन और सूर्य को अध्र्य देने की तैयारी में हैं। ऐसे में राज्य के विभिन्न घाटों को साफ कर लिया गया है। यहां आवश्यक व्यवस्थाऐं जुटा ली गई हैं लेकिन जिला प्रशासन ने कई घाटों को संवेदनशील व खतरनाक घोषित कर दिया है। यहां पर सुरक्षा और पुलिस प्रबंध व्यापक पैमाने पर किए गए हैं।

हालात ये है  कि जो घाट खतरनाक घोषित किए गए हैं वहां पर छठ पर्व मनाने की मनाही है। पटना के अदालतगंज घाट, बांकीपुर क्लब घाट, रामजी चक घाट, नहर घाट, कृष्णा घाट को खतरनाक घोषित किया गया हैं यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरीकेडिंग की गई है। लोगों को इन घाटों पर जाने से रोका जाएगा।

बीते वर्षों की तुलना में इस बार खतरनाक घाटों को लेकर कुछ कमी आई है। मगर बीते वर्ष पटना प्रशासन द्वारा 32 घाटों को खतरनाक घोषित कर दिया गया था। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए 68 घाटों पर अध्र्य देने की सुविधा दी गई है। गौरतलब है कि षष्ठी के दिन श्रद्धालुओं द्वारा अस्ताचल सूर्य को अध्र्य दिया जाता है। इसके पहले छठ पर्व की शुरूआत चतुर्थी से ही हो जाती है।

उत्तरप्रदेश विधानसभा में हो सकता है सपा - कांग्रेस का गठबंधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -