होली पर इन राज्यों में रंग की जगह बरस रही है बर्फ, मौसम में घुली ठंडक
होली पर इन राज्यों में रंग की जगह बरस रही है बर्फ, मौसम में घुली ठंडक
Share:

देहरादून : होली के त्योहार पर बारिश ने पानी फेर दिया। जहां एक ओर देहरादून में बुधवार के दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। आज तड़के देहरादून व आसपास के इलाकों, नई टिहरी और यमुनोत्री के निचले इलाकों में बारिश हुई। इस बीच बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा। वहीं यमुनोत्रीधाम के आसपास हिमपात शुरू हो गया। उधर, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। 

लोकसभा चुनाव में काले धन पर रोक के लिए, आयकर विभाग ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

जमकर हुई पहाड़ों पर बर्फ़बारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मैदानी स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन की मौत कई घायल

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलन के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र निदेशक ने बताया कि होली तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सावंत, भाजपा ने किया 21 विधायकों के समर्थन का दावा

घर खरीदना होगा सस्ता, जीएसटी काउंसिल की बैठक में हुआ ऐसा निर्णय

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, आग लगने से जिंदा जले ड्राइवर 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -