आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सावंत, भाजपा ने किया 21 विधायकों के समर्थन का दावा
आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सावंत, भाजपा ने किया 21 विधायकों के समर्थन का दावा
Share:

पणजी : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (45) बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। सोमवार देर रात 1.50 बजे सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3-3 विधायकों और 3 निर्दलियों ने भाजपा को समर्थन दिया है। भाजपा के 12 विधायक हैं।

घर खरीदना होगा सस्ता, जीएसटी काउंसिल की बैठक में हुआ ऐसा निर्णय

डिप्टी सीएम होंगे सरदेसाई

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सावंत के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। एमजीपी के विधायक सुदिन धवलीकर और जीएफपी के अध्यक्ष और विधायक विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम होंगे। सावंत उत्तरी गोवा स्थित संखालिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं। सावंत की गिनती पर्रिकर के करीबियों में होती थी।

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, आग लगने से जिंदा जले ड्राइवर 

सावंत के पास है इतनी संपत्ति 

जानकारी के मुताबिक प्रमोद सावंत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 3.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि, सादगी के मामले में सावंत पार्रिकर से अलग हैं। पर्रिकर के पास एक इनोवा कार थी और स्कूटर था। वहीं सावंत के पास 5 कारें हैं। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में इस वक्त 36 विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को और एक अन्य भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का पिछले महीने निधन हो गया था।

सगाई करके लौट रहे परिजनों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 4 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ड्रेनज लाइन साफ़ करने मेन होल में उतरे 7 लोगों में से 3 की मौत

सीएम योगी ने दिया अपने दो साल के शासन का लेखा-जोखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -