दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह, भड़की स्मृति ईरानी ने सुनाई खरी-खरी
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह, भड़की स्मृति ईरानी ने सुनाई खरी-खरी
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। इसके साथ ही मतदान के बीच नेताओं की बयानबाज़ी भी जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए सभी महिलाओं से वोट देने की अपील की। लेकिन इस अपील के दौरान उन्होंने महिलाओं को मतदान करने के लिए पुरुषों से सुझाव लेने की सलाह दे डाली। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रास नहीं आई और उन्होंने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का इल्जाम लगा दिया।

इतना ही नहीं स्मृति ईरानी ने हैशटैग महिला विरोधी केजरीवाल के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ?' इससे पहले केजरीवाल ने सुबह ट्वीट किया था, 'वोट डालने जरूर जाइये... सभी महिलाओं से खास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।'

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली की जनता आज 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ वोटर है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की तादाद 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की तादाद 66.80 लाख है। वहीं पहली दफा वोट डालने वालों की तादाद 2.32 लाख है।

टेरर फंडिंग मामला: आज आतंकी हाफिज सईद पर फैसला देगी पाकिस्तान कोर्ट

कोरोनावायरस: चीन में अब भी फंसे हुए हैं 80 भारतीय, सरकार ने बताया ये कारण

कोरोना वायरस से चीन का हाल हुआ बेहाल, वुहान में घर-घर हो रही पीड़‍ितों की तलाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -