गूगल ने डूडल बनाकर मनाया शिवाजी गणेशन का जन्मदिन
गूगल ने डूडल बनाकर मनाया शिवाजी गणेशन का जन्मदिन
Share:

आज का बेहतरीन गूगल डूडल देखकर आपको आनंद आ जाएगा। जी दरअसल आज गूगल का डूडल भारत के पहले मेथड एक्टर्स में से एक और सर्वमान्य सम्मति से देश के अब तक के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक, शिवाजी गणेशन को समर्पित है। आज शिवाजी गणेशन का 93वां जन्मदिन है और इसी के चलते गूगल ने अपना डूडल उनके नाम किया गया है। आप सभी को बता दें कि आज ही के दिन यानी 1 अक्टूबर 1928 में, शिवाजी गणेशन का जन्म भारत के तमिलनाडु के दक्षिणपूर्वी राज्य के एक शहर विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के नाम से हुआ था। वहीं उसके बाद 7 साल की उम्र में, उन्होंने घर छोड़ दिया और एक थिएटर ग्रुप में जाकर शामिल हो गए।

यहाँ उन्होंने बाल और महिला भूमिकाएँ निभाना शुरू कर दिया और फिर धीरे-धीरे मुख्य भूमिकाएँ निभाने में वह आगे हो गए। वहीं इसके बाद दिसंबर साल 1945 में, गणेशन ने 17 वीं शताब्दी के महान भारतीय मराठा राजा शिवाजी को अपने नाटकीय शास्त्र में मंचन किया और इस दौरान उनके अभिनय को देखकर सभी हैरान रह गए। उसी दिन से गणेशन को ‘शिवाजी गणेशन’ के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने साल 1952 की फिल्म “पराशक्ति” में अपनी ऑन-स्क्रीन अभिनय की शुरुआत की। वह तमिल भाषा के सिनेमा में अपनी अनोखी और मार्मिक आवाज के लिए प्रसिद्ध हुए। वह विविध अभिनय कला के लिए प्रसिद्ध हुए। वहीं उनकी सबसे प्रसिद्ध ब्लॉकबस्टर्स में और वास्तव में एक ट्रेंडसेटिंग, उनकी 1961 की फिल्म “पासमलर”को माना जाता, जो कि एक भावनात्मक, पारिवारिक कहानी है, जिसे तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी अद्भुत कलाकृति और उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

इसी के साथ साल 1964 की उनकी आई फिल्म “नवरथी”, गणेशन की 100 वीं फिल्म जिसमें उन्होंने एक रिकॉर्ड-तोड़, नौ अलग-अलग भूमिकाएँ भी निभाईं थी। इस फिल्म के बाद 1960 में, गणेशन ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म “वीरपांडिया कट्टाबोम्मन” के लिए एक नामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया, जो आज भी उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बड़ी फिल्म है। वहीं इसके बाद साल 1995 में, फ्रांस ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान, ‘शेवेलियर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर’ से भी सम्मानित किया। इसके बाद साल 1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जो सिनेमा के क्षेत्र में हमारे देश का सर्वोच्च पुरस्कार है।

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में फिर लगी आग, आज लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ ईंधन

नेचुरल गैस में 62% की बढ़ोतरी

फोटोग्राफर से पंगा दूल्हे को पड़ा महंगा, डिलीट कर डाली सभी फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -