मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, पंखे से लटका मिला इस अदाकारा का शव
मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, पंखे से लटका मिला इस अदाकारा का शव
Share:

म्यूजिक इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर आई है। गायिका विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत को अपने सुल्तानपुर स्थित घर में संदिग्ध हालातों में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी को मल्लिका राजपूत का शव उनके घर के कमरे के पंखे से लटका पाया गया। बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम में भिजवाया। 

मल्लिका राजपूत की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि 'हम लोग लेटे हुए थे। पता नहीं चला। पहले दरवाजा बंद की हुई थी। फिर हम 3 चक्कर लगाए दरवाजा नहीं खोले। अंत में लौटे और खिड़की से झांके तो देखे खड़ी है। दरवाजे में हम टक्कर मारे तो देखे बिटिया हमारी लटकी थी। हम अपने पति को बुलाए लड़कों को बुलाए मगर जान जा चुकी थी। कोई ऐसी बात नहीं थी। हमसे ही थोड़ी बहुत बात हुई थी। वो बराबर होता रहता था।' असल में मल्लिका राजपूत की मौत कैसे हुई ये बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

35 वर्षीय मल्लिका राजपूत, गायिका के साथ-साथ अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने 2014 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'रिवॉल्वेर रानी' में काम किया था। इस क्राइम कॉमेडी फिल्म में मल्लिका ने सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके अतिरिक्त उन्हें गायक शान के गाने यारा तुझे के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था। 2016 में मल्लिका राजपूत ने भाजपा जॉइन की थी। हालांकि दो वर्ष के पश्चात् उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया था।

'मैं एक बुरा किसर हूं...', करण जौहर के सामने बोले इमरान हाशमी

रणबीर कपूर के बाद 'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री! निभाएंगे ये किरदार

इस मशहूर इंफ्लुएंसर ने खरीदा अक्षय कुमार का करोड़ों का घर, देखकर फैंस ने लुटाया प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -