इस मशहूर इंफ्लुएंसर ने खरीदा अक्षय कुमार का करोड़ों का घर, देखकर फैंस ने लुटाया प्यार
इस मशहूर इंफ्लुएंसर ने खरीदा अक्षय कुमार का करोड़ों का घर, देखकर फैंस ने लुटाया प्यार
Share:

मशहूर कंटेंट क्रिएटर चांदनी भाभड़ा उर्फ चांदनी मिमिक एक बार फिर ख़बरों में हैं। मगर इस बार वो किसी बॉलीवुड स्टार की मिमिक्री करके नहीं, बल्कि खास कारण के चलते ख़बरों में बनी हुई हैं। दरअसल, चांदनी ने मुंबई में करोड़ों का एक आलीशान घर खरीद लिया है, इंस्टाग्राम हैंडल पर जिसकी फोटोज उन्होंने शेयर की हैं। फोटोज में चांदनी अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

फोटोज में उन्हें परिवार संग पूजा करते हुए भी देखा जा सकता है। वही नए घर की फोटोज साझा करते हुए उन्होंने अपनी खुशी भी जताई की है। चांदनी ने कैप्शन में लिखा- घर! 25 की उम्र से पहले सपनों का आशियाना खरीद लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चांदनी ने मुंबई की अंधेरी में जो घर खरीदा है, उसके मालिक पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार थे। 

बात यदि चांदनी भाभड़ा की करें तो सोशल मीडिया पर वो चांदनी मिमिक के नाम से मशहूर हैं। वो कई बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री करती हैं। मगर उन्हें फेम आलिया भट्ट की मिमिक्री करके मिला था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। चांदनी एक एक्टर और वीजे भी हैं। करोड़ों का आलीशान घर लेने पर प्रशंसक चांदनी भाभड़ा को ढेर सारा प्यार और गुड विशेज दे रहे हैं।

26 साल बाद प्रीति जिंटा ने इस मशहूर डायरेक्टर को लेकर खोला ये बड़ा राज

‘अगला टारगेट सलमान खान हैं’, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे संपत नेहरा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वायरल हुआ रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का कार्ड, इस दिन लेंगे सात फेरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -