मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना के कारण गई जान
मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना के कारण गई जान
Share:

मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के पश्चात् उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं तथा उनकी स्थिति क्रिटिकल थी। बृहस्पतिवार प्रातः 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत सिंह अपनी मां के बहुत करीब थे।

ध्यान रहे कि अरिजीत की मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को अभिनेत्री स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। स्वास्तिका ने लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए  A- ब्लड की आवश्यकता है। वो Amri Dhakuria में भर्ती हैं। फिल्म निर्माता श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से निवेदन किया था। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए सहायता मांगी थी।

अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि वर्ष 2005 से उन्होंने करियर आरम्भ किया था। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लिया था। हालांकि, इससे उन्हें अधिक नेम फेम हासिल नहीं हुआ। अरिजीत ने अपने सफर में बहुत संघर्ष किए है। उन्हें पहचान फिल्म आशिकी 2 के सांग तुम ही हो से हासिल हुई। अरिजीत को रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।

कोरोना निगेटिव आने के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने उठाया ये बड़ा कदम

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, साझा किया कोमराम भीम का नया लुक

फंड मांगने वाले सेलेब्स पर कंगना ने जड़ा तमाचा, कहा- 'अगर अमीर हो तो लोगों से भीख क्यों मांग रहे हो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -