एक ही कलर के आउटफिट में नजर आए सिडनाज, बढ़ी फैंस की धड़कने
एक ही कलर के आउटफिट में नजर आए सिडनाज, बढ़ी फैंस की धड़कने
Share:

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल इन दिनों सबसे पॉपुलर हैं। उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं। शहनाज गिल ने अपने काम से लेकर अपनी क्यूटनेस तक से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी जोड़ी 'बिग बॉस' विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग जमती है। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। जी हाँ और इसी के चलते फैंस दोनों को सिडनाज के नाम से बुलाते हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। अब तक दोनों कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं।

इसी के साथ ही दोनों कई ब्रांड का प्रमोशन भी करते हैं। आए दिन दोनों को एक साथ देखा जाता है और इसी के चलते दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी आती रहती हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने हमेशा इन खबरों से इनकार किया है। अब हाल ही में एक बार फिर से सिद्धार्थ और शहनाज को मुंबई के लोनावाला में एक साथ स्पॉट किया गया। इस समय उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और शहनाज को एक कॉफी शॉप के बाहर निकलते हुए देखा गया।

वैसे उनकी ये तस्वीरें उनके फैन ने खींची हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में शहनाज हाथ में कॉफी पकड़े हुए हैं और सबसे खास बात ये है कि सिद्धार्थ और शहनाज ने एक ही कलर का आउटफिट पहना है। आप देख सकते हैं शहनाज ने अपने इसी टॉप के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जी दरअसल उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ जींस पहना है और बालकनी में खड़ी हैं। अब दोनों के फैंस का कहना है कि शहनाज की ये तस्वीर सिद्धार्थ ने क्लिक की है। वैसे सिडनाज को साथ देखकर फैंस बड़े खुश हुए हैं और सब दोनों को जल्द शादी करने के लिए कह रहे हैं।

विश्व आदिवासी दिवस आज, जानिए क्या है इसका इतिहास

आज इन राशिवालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर विस्फोट में 9 की मौत, 5 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -