दलित युवक को पेशाब पीने पर मजबूर करने वाला SI अर्जुन कर्नाटक से गिरफ्तार
दलित युवक को पेशाब पीने पर मजबूर करने वाला SI अर्जुन कर्नाटक से गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: हिरासत में कथित तौर पर दलित युवक को जबरन पेशाब पिलाने के मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (CID) ने मुख्य आरोपी उप-निरीक्षक अर्जुन को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि चिकमंगलूर जिले के गोनीबीडु पुलिस थाने के पूर्व उप निरीक्षक अर्जुन को बुधवार रात बेंगलुरु में एसपी रवि डी. चन्नावर की अगुवाई वाली टीम ने अरेस्ट किया।

उल्लेखनीय है कि SI अर्जुन की अगुवाई में पुलिस ने एक मामले के संबंध में गोनीबीडु में पुनीत के.एल. को 10 मई को उठाया था। अर्जुन ने कथित तौर पर पुनीत को प्रताड़ित किया और एक अन्य युवक को उसके चेहरे पर पेशाब करने को कहा। यह भी आरोप लगाया गया है कि पुनीत को फर्श पर पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया था। मामला तब उजागर हुआ, जब पुनीत ने पुलिस विभाग मानवाधिकार आयोग को चिट्ठी लिखी। इस संबंध में आरोपी पुलिस अधिकारी अर्जुन के खिलाफ 22 मई को FIR दर्ज की गई थी। प्रतिक्रिया के बाद, आरोपी पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था।

इस बीच पुनीत उसके रिश्तेदारों के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया था, किन्तु उसे इस मामले में जमानत मिल गई थी। दोनों मामलों की जांच आपराधिक जांच विभाग (CID) कर रही है।

IIM कलीकट ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए की 50 सीटों की घोषणा

विप्रो ने मोहम्मद आरिफ को मध्य पूर्व का कंट्री हेड और एमडी किया नियुक्त

वियतनाम में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय दिवस, एस जयशंकर ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -