कड़े संघर्षों के बाद ‘अंगूरी भाभी’ बनी शुभांगी अत्रे
कड़े संघर्षों के बाद ‘अंगूरी भाभी’ बनी शुभांगी अत्रे
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर हैं’ का ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। शो में इस भूमिका को लोग बहुत पसंद करते हैं। इस किरदार को निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि टेलीविज़न की हिट अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) हैं। शुभांगी अत्रे आज अपना जन्मदिन मना रही, आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, मगर उनके लिए एक सफल अभिनेत्री बनने तक का सफर तय करना सरल नहीं था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। यहां तक कि बहुत त्याग भी किए हैं।

शुभांगी अत्रे ने शादी के बाद अभिनय में कदम रखा था और पर्दे पर नजर आने के लिए उन्होंने अपनी 11 महीने की बेटी तक को अकेला छोड़ा दिया था और मुंबई चली आई थी। शुभांगी अत्रे का जन्म 11 अप्रैल, 1981 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर पचमढ़ी में हुआ था। आज वो 42 वर्ष की हो गई हैं तथा उनके पास लाखों में फैन फॉलोइंग हैं। शुभांगी अत्रे ने शादी के बाद अभिनय में कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 2003 में बिजनेसमैन पीयूष पुरी के संग सात फेरे लिए थे। उनका ससुराल भी मध्य प्रदेश में था। लेकिन, वो अपने पति पीयूष पुरी के साथ पुणे में रहती थीं। शुभांगी अत्रे कुछ वक़्त के बाद ही एक बेटी की मां बन गई थीं, जिसका नाम आशी है। मां बनने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने टेलीविज़न से डेब्यू किया था। वो पुणे से मुंबई करियर बनाने के लिए अपनी 11 महीने की बेटी को छोड़कर मुंबई में आ गई थीं। हालांकि, कुछ वक़्त के बाद वो पति और बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं। वही शुभांगी अत्रे ने जब टीवी से करियर का आरम्भ करने के बारे में सोचा तो उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने पहले मॉडलिंग के कई असाइनमेंट किए। यहां से उन्हें आहिस्ता-आहिस्ता ऑडिशन की जानकारी मिलने लगी तथा फिर उन्होंने टेलीविज़न की दुनिया में एंट्री की। उनकी पहली टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ था। 

तत्पश्चात, उन्होंने कई हिट टीवी शोज ‘हवन’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘कस्तूरी’ और ‘चिड़ियाघर’ में काम किया और ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गईं। इससे उन्हें काफी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग मिली। इसमें उनकी एंट्री शिल्पा शिंदे के जाने के बाद हुई थी। हाल ही में शुभांगी को लेकर खबर आई थी कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शुभांगी अत्रे ने पति पीयूष से 19 वर्ष पुराना रिश्ता तोड़ने तक का फैसला कर लिया था। खबरों के अनुसार, एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए शुभांगी ने कहा था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन वो अपने मतभेदों को दूर नहीं कर पाई थीं। शुभांगी अत्रे ने ये भी खुलासा किया था कि वो पीयूष से एक वर्ष से दूर रही थीं। बताया जाता है कि उन्होंने पति से तय किया है कि वो 18 वर्षीय बेटी आशी से किसी प्रकार की रंजिश नहीं रखेंगे बल्कि उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। वो उनसे हर रविवार मिलने के लिए जाते रहते हैं।

कपड़ों की जगह उर्फी जावेद ने पहन लिया 'गजरा', देखकर चौंके लोग

गिनीज रिकॉर्ड में भी दर्ज है टेरेंस लुईस का नाम

माहिरा संग ब्रेकअप पर पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं खुद भी शॉक्ड हूं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -