महिलाओं को केवल 1 घंटे के लिए ही मिलेगा गर्भगृह में प्रवेश
महिलाओं को केवल 1 घंटे के लिए ही मिलेगा गर्भगृह में प्रवेश
Share:

नाशिक​ : लोकप्रिय ज्योर्तिलिंग श्री त्र्यंबकेश्वर में भगवान शिव के मंदिर में महिलाओं को प्रवेश तो मिल गया है लेकिन अब इस मामले में उन पर शर्त लगाई गई है। शर्त के अंतर्गत महिलाओं को दिन में करीब 1 घंटे के अंदर दर्शन करने की अनुमति दी गई है। इसके बाद महिलाऐं केवल 1 घंटे तक ही गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। मगर महिलाओं को दर्शन के लिए गीले सूती वस्त्र और सिल्क के परिधान पहनने होंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला कार्यकर्ताओं ने इस देवस्थान पर इस शर्त को मानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिलाओं की रिपोर्ट के आधार पर करीब 250 लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। श्री त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी ललिता शिंदे ने कहा कि महिलाओं को गर्भगृह के दर्शन करने हेतु एक घंटे का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को गीले सूती या फिर सिल्क के कपड़े पहनकर पूजा भी कर सकती है। हालांकि इस मामले में विरोध करने वाले करीब 250 लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर दिया है। पुलिस पूरे हंगामे की जांच के लिए करीब 45 सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -