ऋतिक रोशन संग इस फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर! खुद एक्टर ने दिया हिंट
ऋतिक रोशन संग इस फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर! खुद एक्टर ने दिया हिंट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर के क्यूट अंदाज को प्रशंसक बहुत  पसंद करते हैं तथा उनके फोटोज-वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते हैं। पिछले दिन भी श्रद्धा कपूर ने अपनी एक प्यारी सी फोटो साझा की, जिसे प्रशंसकों ने पसंद किया मगर इस बीच फोटो पर ऋतिक रोशन के कमेंट से खबरों का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और श्रद्धा कपूर, फिल्म कृष 4 में साथ दिखाई दे सकते हैं।

दरअसल, हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी सनकिस्ड फोटोज पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'जादू के जैसे धूप की जरूरत है।' इस पोस्ट पर वैसे तो कई प्रशंसक और स्टार्स ने कमेंट किया मगर ऋतिक का रिएक्शन ख़बरों में आ गया। पोस्ट पर ऋतिक ने लिखा, 'वो आ रहा है... बता दूंगा उसे।' तत्पश्चात, श्रद्धा ने लिखा- 'सच में? कब..क्या.. कहां... बताओ बताओ बताओ..।' ऋतिक रोशन और श्रद्धा कपूर की जादू पर हुई इस बातचीत के बाद से खबरों का बाजार गर्म है कि कृष 4 में श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दे सकती हैं। वहीं जादू की भी वापसी हो सकती है। बता दें कि 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कोई मिल गया' में एलियन का नाम जादू था। जो रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) को शक्तियां देता है। हालांकि फिल्म के दूसरे भाग में जादू नहीं था तथा वहां रोहित के बेटे कृष की कहानी थी। ऋतिक-श्रद्धा के पोस्ट से उम्मीद है कि अब फिल्म में जादू की भी वापसी हो सकती है।

बता दे कि अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म फाइटर को लेकर ख़बरों में हैं। फिल्म वर्ष 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। वहीं बात श्रद्धा कपूर की करें तो वो अंतिम बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म स्त्री 2 के शूट में बिजी हैं, जिस में उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे।
 

ब्रेकअप पर झलका बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर का दर्द, बोले- 'मेरे अंदर एक पैटर्न...'

तलाक लेने जा रहे है राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी! एक्टर का ट्वीट देख चौंके यूजर्स

'काबुल एक्सप्रेस' कबीर खान के पर्सनल एक्सपीरियंस पर है आधारित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -